विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिशन 2027 में जुटी भाजपा: दनकौर में मंडल स्तरीय बैठक, कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र

Published: Thu, 10 Sep 2026 06:42 PM (GMT+05:30)

दनकौर में भाजपा मंडल की बैठक हुई, जिसमें 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों और आगामी सेक्टर संयोजक सम्मेलन पर चर्चा की गई।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा।

  2. सेक्टर संयोजक सम्मेलन को सफल बनाने पर दिया जोर।

  3. कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने का आह्वान किया गया।

संवाद सहयोगी, बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर की बैठक मंगलवार को तेजवीर प्रधान के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकि ने की, जबकि संचालन अमित नागर ने किया।

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों तथा प्रस्तावित सेक्टर संयोजक सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अश्वनी गोयल ने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर पार्टी संगठन स्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में होने वाले सेक्टर संयोजक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी सेक्टर संयोजकों एवं पार्टी पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

पूरी सक्रियता से तैयारियों में लें भाग

संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है।

मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकि ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया। पार्टी के सभी कार्यकर्ता बूथ एवं सेक्टर स्तर पर संगठन को और मजबूत करें।

विपक्षी दल भी अपने स्तर से चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं, ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेना होगा।

प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है। दावा किया कि प्रदेश में अपराध एवं माफिया पर प्रभावी कार्रवाई हुई है और महिलाएं तथा बेटियां पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित माहौल में स्कूल-कॉलेज जा रही हैं।

बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भाटी, मंडल अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा, सुमित शर्मा, अमित नागर, नवीन पंडित, दीपक कौशिक, श्रीपाल प्रजापति, सुरेश रावत, वेदपाल कौशिक सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।