विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दादरी में 11 करोड़ की लागत से बनेगा नया बिजलीघर, ट्रिपिंग की समस्या से मिलेगी मुक्ति

Published: Sun, 20 Sep 2026 07:01 PM (IST)

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 10 मेगावाट के नए बिजलीघर का शिलान्यास ...और पढ़ें

नये बिजलीघर का शिलान्यास दादरी में करते दादरी विधायक तेजपाल नागर। जागरण

नये बिजलीघर का शिलान्यास दादरी में करते दादरी विधायक तेजपाल नागर। जागरण

HighLights

  1. दादरी विधायक तेजपाल नागर ने नए बिजलीघर का शिलान्यास किया।

  2. 11 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 10 मेगावाट का बिजलीघर।

  3. बिजली ट्रिपिंग और आपूर्ति बाधित होने की समस्या होगी खत्म।

संवाद सहयोगी, दादरी (ग्रेटर नोएडा)। दादरी नगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए रविवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने नए बिजलीघर का शिलान्यास किया। इसके बनने से बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और आपूर्ति बाधित होने की समस्या से निजात मिलेगी।

दादरी-बिसाहड़ा रोड पर गढ़ी गांव के पास नगरपालिका की जमीन पर 10 मेगावाट क्षमता का यह बिजलीघर 11 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। विधायक ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया। बताया कि तीन माह के भीतर दिसंबर 2026 तक इसे बनाकर तैयार कर दिया जाएगा।

दादरी के हर घर को होगा सीधा लाभ

नए बिजलीघर से दादरी नगर के हर घर को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही चिटहैरा और धूममानिकपुर बिजलीघरों से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी। वर्तमान में इन दोनों बिजलीघरों से दादरी नगर की आपूर्ति हो रही है, जिससे लोड अधिक है।

नया बिजली घर बनने के बाद लोड बंट जाएगा और ग्रामीण अंचल में भी निर्बाध बिजली मिल सकेगी। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित, कन्हैया शर्मा, एचके शर्मा, सोनू भगत, रामनिवास , पवन बंसल, लाला कमल किशोर सहित कई सभासद मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- सोलर सिस्टम से चमकेगी बिहार के गांवों की किस्मत, रैंकिंग में टॉप करने पर बिजली कंपनी देगी इंसेंटिव राशि

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में हल्द्वानी से दून तक बनेंगे बिजली बैंक, बड़े पैमाने पर स्टोर होगी इलेक्ट्रिसिटी... लागत 500 करोड़