Move to Jagran APP

साइकिल चला महिलाएं दे रहीं सशक्त होने का संदेश

े जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा शासन व प्रशासन भले ही महिला सशक्तीकरण और बेटी बचाओ

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 08:55 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 08:55 PM (IST)
साइकिल चला महिलाएं दे रहीं सशक्त होने का संदेश

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : शासन व प्रशासन भले ही महिला सशक्तीकरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे सशक्त संदेशों को दूर-दूर तक पहुंचाने का दावे करता हो, लेकिन हकीकत यह है कि काफी महिलाओं को संविधान के तहत मिले अपने अधिकारों का बोध तक नहीं है। ऐसे में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महिलाओं का एक समूह लोगों की सोच में बदलाव लाने की दिशा में काम कर रहा है। समूह में शामिल महिलाएं पीर-टू-पीर संस्था के साथ मिलकर महिलाओं को उनके अधिकारों का बोध करा रहीं हैं। जरुरतमंद गरीब व असहाय लोगों की मदद कर रहीं हैं। महिलाओं ने साइकिलिग क्लब का किया गठन

महिलाओं के समूह ने साइकिलिग क्लब का भी गठन किया है। सुबह होते ही महिलाओं का समूह सड़कों पर निकल पड़ता है। महिलाएं नियमित तौर पर 8 से 10 किलोमीटर साइकिल चलाकर महिलाओं को स्वास्थ्य, सशक्त बनने के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दे रहीं हैं। साइकिलिग क्लब की संस्थापक विजेयता पांडेय बताती हैं कि उन्होंने समूह को वाव साइकिलिग क्लब नाम दिया है। सभी महिलाओं का एक ही ड्रेस कोड है। विजेयता का कहना है कि आधुनिकीकरण के दौड़ में लगातार बढ़ते वाहन पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। साइकिल चलाने से न केवल स्वस्थ रहा जा सकता है। बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल है। समूह में शामिल महिलाएं रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी करने के लिए भी साइकिल का प्रयोग कर रहीं हैं। क्लब का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों का बोध कराने के साथ महिलाओं को स्वस्थ्य व लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। वाव साइकिलिग क्लब में विजयंती, कंचन, नेहा आदि महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.