Move to Jagran APP

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने बांटी न्याय किट

जागरण संवाददाता नोएडा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर जरूरतमंदों को न्याय किट बांटी। कोरोना से बचाव के लिए मास्क व सैनिटाइजर दिए। साथ ही भारत-चीन सीमा पर शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन रख शहीद सैनिकों की आत्मा को शांति व परिवार को इस असहनीय दुख से उबारने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jun 2020 12:49 AM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2020 12:49 AM (IST)
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने बांटी न्याय किट

जागरण संवाददाता, नोएडा : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर जरूरतमंदों को न्याय किट बांटी। कोरोना से बचाव के लिए मास्क व सैनिटाइजर दिए। साथ ही भारत-चीन सीमा पर शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन रख शहीद सैनिकों की आत्मा को शांति व परिवार को इस असहनीय दुख से उबारने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

loksabha election banner

महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन ने कहा कि केंद्र सरकार चीन को करार जवाब देने से पीछे क्यों हट रही है। प्रधानमंत्री ने 2013 में इन मुद्दो को उठाया था, अब क्यों चीन को माकूल जबाव नहीं दिया जा रहा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामकुमार तंवर ने कहा कि चीन ने धोखे से भारत के जवानों पर हमला किया है। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। इस दौरान जितेंद्र सिंह अम्बावत, प्रमोद शर्मा, पवन शर्मा, यतेंद्र शर्मा, रिजवान चौधरी, विक्रम चौधरी मौजूद रहे। युवा कांग्रेस ने 100 जरूरतमंदों को वितरित की न्याय किट

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिशनपुरा कार्यालय पर 100 जरूरतमंद परिवारों को न्याय किट वितरित की। पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि राहुल गांधी की सोच पर कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद परिवारों को राशन, ग्लब्स, मास्क, सैनिटाइजर और विटामिन सी की गोलियां वितरित कीं। इस दौरान ललित अवाना, योगेंद्र सिंह, गौतम अवाना, अशोक शर्मा, लाला नागर, अंकित धामा, बेगराज धामा, सूरज पाबला मौजूद रहे। मजदूरों को 72 हजार सालाना दे सरकार

उत्तर प्रदेश पश्चिमी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमबीर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने न्याय किट वितरित की। साथ ही प्रदेश सरकार से आह्वान किया कि देश में न्याय योजना लागू कर गरीब मजदूर को 72000 सालाना देने का कार्य करे। इस मौके पर मुस्तकीम चौधरी, मथुरा प्रसाद, सनी नागर, अकबर चौधरी मौजूद रहे। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौतम अवाना ने कार्यकर्ताओं संग किसानों को बीज व मास्क का वितरण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.