विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे नोएडा, रखेंगे 6750 करोड़ की इलेक्ट्रॉनिक्स क्रांति की नींव; यीडा में मिलेगा बड़ा रोजगार

Published: Sat, 27 Jun 2026 01:00 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2026 01:20 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौतमबुद्धनगर में 6,750 करोड़ रुपये की दो बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए नोएडा पहुंच गए हैं।

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 10 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और भूपेंद्र यादव भी उपस्थित रहे। जागरण

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 10 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और भूपेंद्र यादव भी उपस्थित रहे। जागरण

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी ने ₹6750 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

  2. इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उद्योग को नई दिशा मिलेगी।

  3. इन परियोजनाओं से हजारों रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को 'अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस' के अवसर पर गौतमबुद्धनगर के महत्वपूर्ण दौरे पर हैं। इस बीच वे यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में करीब 6,750 करोड़ रुपये के निवेश वाली दो बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

सीएम के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते ही अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इन परियोजनाओं में असेंट-के सर्किट प्राइवेट लिमिटेड की लगभग 3,220 करोड़ रुपये तथा अंबर इंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड की करीब 3,532 करोड़ रुपये की निवेश परियोजना शामिल हैं।

एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर पर बैठकर रवाना

सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर प्रशासन और यीडा ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ग्रेटर नोएडा स्थित यमुना सिटी के सेक्टर-10 में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सबसे पहले विकसित किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए वे एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर पर बैठकर रवाना हो चुके हैं।

सेमीकंडक्टर उद्योग को नई दिशा देंगे

इसके बाद वे एसेंट सर्किट्स प्राइवेट लिमिटेड की औद्योगिक इकाई की आधारशिला रखेंगे। लगभग 3220 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित होने वाली इस परियोजना में फ्लेक्सिबल पीसीबी, हाई डेंसिटी इंटरकनेक्टेड पीसीबी (एचडीआई पीसीबी) और सेमीकंडक्टर सब्सट्रेट्स का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उद्योग को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उत्पादन होगा

बता दें कि असेंट-के सर्किट की परियोजना में फ्लेक्सिबल पीसीबी, हाई डेंसिटी इंटरकनेक्टेड पीसीबी (एचडीआई पीसीबी) और सेमीकंडक्टर सब्सट्रेट्स का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उद्योग को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

वहीं, अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड सेक्टर-8 में लगभग 100 एकड़ भूमि पर करीब 3,532 करोड़ रुपये के निवेश से विशाल विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी। यहां पीसीबी असेंबली, कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक्स, एयर कंडीशनर एवं घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उत्पादन किया जाएगा।

बड़ी संख्या में रोजगार का होगा सृजन

इन इकाइयों में मदरबोर्ड, सेमीकंडक्टर चिप बोर्ड और कंप्यूटर, स्मार्टफोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स का निर्माण किया जाएगा। इससे प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण को नई गति मिलने के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी सृजित होने की उम्मीद है।

इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र चौधरी, उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, राज्य सभा सदस्य सुरेंद्रनगर, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, विधायक धीरेंद्र सिंह, विधायक तेजपाल नागर और अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भारी वाहनों की 'नो एंट्री', CM योगी के आगमन को लेकर ये रूट रहेंगे डायवर्ट