नोएडा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम; शादी समारोह में हुए शामिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को नोएडा पहुंचे, जहां उनका हेलीकॉप्टर सेक्टर-38 ए जीआईपी मॉल परिसर में उतरा। पुलिस और प्रशासन ...और पढ़ें
-1770895475186_m.webp)
सीएम योगी नोएडा पहुंचे हैं। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार को नोएडा पहुंचे हैं। नोएडा के सेक्टर-38 ए जीआईपी मॉल परिसर में बने हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा।
पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में पूरा प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है।
युवराज की मौत के बाद मुख्यमंत्री पहली बार नोएडा आए हैं। इस मामले में एसआईटी की जांच रिपोर्ट अभी तक लंबित है। लोगों को रिपोर्ट का इंतजार है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर सेक्टर-38 ए में हैलीपेड बनाया गया है। यहां से सड़क मार्ग से होते हुए वे सेक्टर-29 में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।
