विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE Board कंपार्टमेंट रिजल्ट ने बढ़ी छात्रों की टेंशन, कम मार्क्स में कैसे मिलेगा मनपसंद कॉलेज?

Published: Thu, 13 Aug 2026 10:42 AM (IST)

CBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है, जिसमें केवल 53% छात्र पास हुए हैं। कम अंकों के ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, पासिंग प्रतिशत 53%

  2. कम अंकों से छात्रों को कॉलेज प्रवेश में हो रही परेशानी

  3. मनपसंद विषय चुनने में भी आ रही है बड़ी चुनौती

जागरण संवाददाता, नोएडा। बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में ओवआल पासिंग प्रतिशत महज 53 फीसदी रहा।

परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहने से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के सामने अब कॉलेज में प्रवेश और मनपसंद विषय चुनने की चुनौती खड़ी हो गई है। जिले से लगभग 2 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी। कम प्रतिशत रहने से छात्रों में निराशा है।

कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को अब स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने का मौका तो मिलेगा, लेकिन कम अंक कई छात्रों की राह मुश्किल कर सकते हैं।

पसंद के कॉलेज मिलने में हो रही परेशानी

कई कॉलेजों में विषय और पाठ्यक्रम के लिए कट ऑफ अधिक होने के कारण विद्यार्थी अपनी पसंद के विषय में दाखिला लेने से वंचित रह सकते हैं। छात्रों को विषय का चुनाव करने में समझौता करना पड़ सकता है।

12वीं के बाद विद्यार्थी जिस विषय में स्नातक करना चाहते हैं, उसके लिए अच्छे अंकों की जरूरत होती है। कंपार्टमेंट परीक्षा में अपेक्षाकृत कम अंक आने से छात्रों को अपनी पहली पसंद छोड़कर उपलब्ध सीट और कटऑफ के आधार पर दूसरे विषय का चयन करना पड़ सकता है। ऐसे में परिणाम ने कई विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई की योजना को प्रभावित किया है।

यह भी पढ़ें- CBSE 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी, 53.08% विद्यार्थी हुए पास; वेबसाइट में चेक करें रिजल्ट