लाइट, कैमरा, एक्शन: 'मॉम-2' से शुरू हुआ ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी में शूटिंग का सफर, मिलेगा रोजगार
बोनी कपूर की फिल्म 'मॉम 2' की शूटिंग ग्रेटर नोएडा की यीड़ा फिल्म सिटी में शुरू हो गई है। यह ...और पढ़ें

यीडा के सेक्टर-21 स्थित फिल्म सिटी में शुरू हुई शूटिंग। प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, रबूपुरा (ग्रेटर नोएडा)। यीड़ा के सेक्टर 21 में स्थित फिल्म सिटी में बने सेट पर माम 2 फिल्म की शूटिंग रविवार को शुरू हो गई जो सात दिनों तक चलेगी। फिल्म सिटी में बने सेट पर बने एक कूड़े के ढेर से एक युवती लुढ़कते हुए गिरती है।
इसके साथ ही पहली बार फिल्म सिटी में किसी फिल्म का शूट हुआ। मौके पर फिल्म माम-2 के निर्माता बोनी कपूर सहित पूरी फिल्म यूनिट के तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।
लगातार सात दिन तक चलेगी शूटिंग
शूंटिंग रात आठ के करीब बजे शुरू हुई, जो लगातार सात दिन तक चलेगी। फिल्म सिटी में दो फरवरी से माम 2 फिल्म का सेट तैयार हो रहा था।
यमुना सिटी में रविवार रात आठ बजे के करीब फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई। फिल्म सिटी में एक घर का सेट तैयार किया गया है। इसके अलावा एक बहुत बड़े कूड़े का ढेर का सेट भी तैयार किया गया है। आज बनाए गए इसी कूड़े के ढेर पर एक युवती के गिरने का शूट किया गया है।
इस दौरान बोनी कपूर ने बताया कि इस दिन से फिल्म सिटी में शूटिंग का आगाज हो गया। उन्होंने बताया इस वर्ष ही यहां पर एक के बाद एक अभी चार फिल्मों की शूटिंग होगी।
तीन माह में शुरू होगा काम
फिल्म निर्माता बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप के उपाध्यक्ष ने बताया कि फिल्म सिटी में तीन माह में सेट बनाने का काम शुरू होगा। लगभग नवंबर से दिसंबर तक एक बड़ा स्टूडियो तैयार कर दिया जाएगा। इसके अलावा 15 माह में लगभग पूरी फिल्म सिटी के सभी स्टूडियो तैयार कर लिए जाएंगे।
चार फिल्मों की होगी शूटिंग
बोनी कपूर ने बताया कि यहां लगातार चार फिल्मों की शूटिंग होगी। लगाए गए सेट पर कोई भी अपनी फिल्म की शूटिंग निश्शुल्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि फिल्म सिटी में स्थानीय युवाओं को भी रोजगार मिलेगा।
