Move to Jagran APP

भाजपा ने जरूरतमंदों को बांटे मास्क व सैनिटाइजर

जागरण संवाददाता नोएडा भारतीय जनता पार्टी की किसान मोर्चा ओबीसी मोर्चा अनुसूचित मोर्चा के प

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 12:22 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 12:22 AM (IST)
भाजपा ने जरूरतमंदों को बांटे मास्क व सैनिटाइजर
भाजपा ने जरूरतमंदों को बांटे मास्क व सैनिटाइजर

जागरण संवाददाता, नोएडा :

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी की किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न इलाकों में मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। यह कार्यक्रम 10 जून तक निरंतर जारी रहेगा। महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी मोर्चे के अध्यक्षों को मास्क और सैनिटाइजर दिए और कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए सबसे ज्यादा जरूरी मास्क व सैनिटाइजर हैं। इसे हर जरूरतमंदों के घर जाकर दिया जाएगा। महिला मोर्चा की संयोजक गीता चोपड़ा, युवा मोर्चा की जिम्मेदारी संयोजक रामनिवास यादव व किसान मोर्चा की जिम्मेदारी मुक्तानंद प्रधान को दी गई है। रामनिवास यादव ने प्रधानमंत्री की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए युवाओं से आह्वान किया। इस मौके पर जिला महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, चंदगीराम यादव, डिपल आनंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, सुरेश कृष्णन, योगेंद्र चौधरी, गिरजा सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.