जूनियर गोल्फ में अर्जुन बने देश में नंबर वन
- फोटो 07 जीएनपी 15 - बेंगलुरू में निक फेलडो नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप में ले रहे हैं हिस्सा जाग
- फोटो 07 जीएनपी 15
- बेंगलुरू में निक फेलडो नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप में ले रहे हैं हिस्सा
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : शहर के जेपी ग्रीन में रहने वाले जूनियर गोल्फ खिलाड़ी अर्जुन भाटी ने जूनियर गोल्फ में विश्व विजेता बनने के बाद देश के नंबर एक खिलाड़ी भी बन गए हैं। खिलाड़ी के इस उपलब्धि को लेकर परिवार के लोगों में खुशी है। पिता बॉबी भाटी ने इसे बेटे की बड़ी उपलब्धि बताते हुए सबसे बड़ा गिफ्ट बताया है। अर्जुन के पिता बॉबी भाटी दादरी के मायचा गांव के रहने वाले हैं। वह प्रापर्टी के कारोबारी हैं। उन्होंने अर्जुन के जिद के आगे घुटने ठेके व उसे गोल्फ एकेडमी में दाखिला दिलाया। घर के सामने गोल्फ कोर्स होने का फायदा अर्जुन ने खूब उठाया। कोच मोनिश ¨बद्रा के मेहनत के बदौलत अर्जुन ने बीते साल अक्टूबर में मलेशिया में खेले गए जूनियर विश्व गोल्फ चैंपियनशिप में विश्व विजेता का खिताब अपने नाम किया। वर्तमान में बेंगलुरू में खेले जा रहे निक फेलडो नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहा है। इस प्रतियोगिता में उसने अपने आयु वर्ग में एक पायदान उपर चढ़ कर देश के नंबर वन खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त कर लिया। रविवार को बेंगलुरू से अर्जुन के पिता बॉबी भाटी ने यह जानकारी दैनिक जागरण के साथ साझा किया है। अर्जुन वर्तमान में 12-14 साल के आयु वर्ग में खेल रहा है। इसी वर्ग में अर्जुन ने देश का पहला खिलाड़ी बनने की उपलब्धि हासिल की है। बॉबी भाटी ने कोच मोनिश ¨बद्रा, फिटनेस कोच संदीप व प्रदीप समेत टीम के अन्य सदस्यों के मेहनत की सराहना की है।