RERA के 77 करोड़ दबाकर बैठे थे अंसल हाईटेक के डायरेक्टर, अब ग्रेटर नोएडा में हुई गिरफ्तारी; क्या है पूरा मामला?
अंसल हाईटेक टाउनशिप्स लिमिटेड के तीन निदेशकों को रेरा के 77 करोड़ रुपये से अधिक के बकाये का भुगतान न करने पर ग्रेटर नोएडा में गिरफ्तार किया गया है।

अंसल हाईटेक टाउनशिप। AI जनरेटेड इमेज
HighLights
अंसल हाईटेक टाउनशिप्स के तीन निदेशक गिरफ्तार हुए।
रेरा के 77 करोड़ रुपये से अधिक बकाया था।
बकाया न चुकाने पर 15 दिन की हिरासत का आदेश।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा।उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) निर्गत वसूली प्रमाण-पत्रों (आरसी) की धनराशि जमा न करने पर मैसर्स
RERA के 77 करोड़ दबाकर बैठे थे अंसल हाईटेक के डायरेक्टर, अब ग्रेटर नोएडा में हुई गिरफ्तारी; जानें क्या है पूरा मामला
लिमिटेड उत्तम स्टील्स एसोसिएट्स लिमिटेड के तीन निदेशक को गिरफ्तार किया गया है।
उप जिलाधिकारी दादरी अरूण कुमार ने बताया की मैसर्स अंसल हाईटेक टाउनशिप्स लिमिटेड उत्तम स्टील्स एसोसिएट्स लिमिटेड के विरुद्ध कुल 77,66,80,434 रुपये एवं ब्याज की धनराशि लंबित है।
बकायेदार को बकाया धनराशि जमा कराने के लिए मांग-पत्र जारी किया गया था। निर्धारित अवधि में बकाया धनराशि जमा नहीं की गई। पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए संबंधित बकायेदार फर्म से जुड़े तीन निदेशक श्रीराम पुत्र महादेव, मोहम्मद अलीम पुत्र मोहम्मद सलीम, तस्लीम सिद्दीकी पुत्र सलीम सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, तीनों को उपजिलाधिकारी दादरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बकायेदारों को सुनवाई और बकाया धनराशि के भुगतान अथवा पर्याप्त प्रतिभूति प्रस्तुत करने का अवसर दियाया गया। लेकिन न तो बकाया धनराशि जमा कराई गई और न ही पर्याप्त प्रतिभूति उपलब्ध कराया गया। बकायेदारों को 15 दिवस से अनधिक अवधि के लिए निरुद्ध किए जाने का आदेश पारित किया गया।
उप जिलाधिकारी दादरी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा रेरा एवं अन्य विभागों के वसूली प्रमाण-पत्रों के सापेक्ष बकाया धनराशि की वसूलीप्राथमिकता है।