आरोपितों को गिरफ्तार न करने का आरोप
इकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र के सुनपुरा गांव में बीते नौ सितंबर को एक युवक के घर पर उसके ससुराल वालों के हमला करने का आरोप लगाया था। महिला को शराब पिलाने का भी आरोप लगाया था। शिकायत पर पुलिस ने महिला की भाभी सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़ितों ने एसएसपी को दी तहरीर पर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
जासं, ग्रेटर नोएडा : ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र के सुनपुरा गांव में बीते नौ सितंबर को एक युवक के घर उसके ससुराल वालों द्वारा हमला करने का आरोप लगाया था। महिला को शराब पिलाने का भी आरोप लगाया था। शिकायत पर पुलिस ने महिला की भाभी सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़ितों ने एसएसपी को दी तहरीर पर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है।