विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के शहरों के बीच बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी, Air Ayodhya को मिली उड़ान की मंजूरी

Published: Fri, 25 Sep 2026 11:28 PM (IST)

मेगामैक्स एविएशन की एयर अयोध्या को उड़ान योजना के तहत उत्तर प्रदेश के छोटे व मझौले शहरों में हवाई सेवा ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. एयर अयोध्या को उड़ान योजना में मिली अनापत्ति।

  2. उत्तर प्रदेश के छोटे शहरों को जोड़ेगी हवाई सेवा।

  3. धार्मिक, पर्यटन व कारोबारी शहरों को मिलेगा लाभ।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। प्रदेश में मझौले व छोटे शहरों की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी। नागर विमानन मंत्रालय ने उड़ान योजना के तहत मेगामैक्स एविएशन प्रा. लि. की एयर अयोध्या को विमान सेवा के लिए अनापत्ति दी है।

एयर अयाेध्या की उड़ानें प्रदेश के विभिन्न शहरों को जोड़ेंगी। हालांकि विमान सेवा शुरू होने से पहले नागर विमानन महानिदेशालय से कंपनी को एयर आपरेटर सर्टिफिकेट मिलना है।

प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के साथ मझौले व छोटे शहरों में भी हवाई कनेक्टिविटी का नेटवर्क तैयार रहा है। उड़ान योजना के तहत इन शहरों में एयरपोर्ट विकसित हो रहे हैं। विमान सेवा के लिए एयरलाइंस को मंजूरी दी जा रही है।

इससे ये शहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के साथ हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे। एयर अयोध्या के जरिये प्रदेश में धार्मिक, पर्यटन की दृष्टि से अहम शहरों के साथ कारोबारी शहरों को जोड़ा जाएगा। दिसंबर में कंपनी को पहला विमान मिलने की संभावना है।

19 सीटर विमानों से होगी शुरुआत

शुरुआत में 19 सीटर विमान उड़ान भरेंगे। मेगामैक्स एविएशन के चेयरमैन राजेश कुमार सिंह का कहना है कि अनापत्ति मिलना पहला पड़ाव है। प्रदेश के कई शहरों में हवाई अड़्डे व हवाई पट्टी हैं, लेकिन नियमित उड़ान नहीं हैं।

इस कमी को दूर करने के लिए कंपनी काम करेगी। कंपनी का लक्ष्य 2036 तक अपने बेड़े में पचास विमान शामिल कर मजबूत क्षेत्रीय नेटवर्क तैयार करना है।

यह भी पढ़ें- आगरा एयरपोर्ट का नया टर्मिनल देगा हवाई यात्रा को नई उड़ान, बढ़ेगी दूसरे शहरों से कनेक्टिविटी