विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में 10वां अंतरराष्ट्रीय साइंस फिल्म फेस्टिवल: एआई पर केंद्रित फिल्मों से छात्रों को मिली नई दिशा

Published: Wed, 07 Oct 2026 08:43 PM (IST)

नोएडा के डीपीएस स्कूल में गोएथे-इंस्टीट्यूट के सहयोग से 10वें अंतरराष्ट्रीय साइंस फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन हुआ, जिसका विषय आर्टिफिशियल ...और पढ़ें

नोएडा में 10वां अंतरराष्ट्रीय साइंस फिल्म फेस्टिवल ( एआई जेनरेटेड इमेज )

नोएडा में 10वां अंतरराष्ट्रीय साइंस फिल्म फेस्टिवल ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. 10वां अंतरराष्ट्रीय साइंस फिल्म फेस्टिवल नोएडा के डीपीएस में शुरू।

  2. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित तीन फिल्में छात्रों को दिखाई गईं।

  3. गोएथे-इंस्टीट्यूट और जर्मन दूतावास ने शिक्षा में सहयोग सराहा।

जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में गोएथे-इंस्टीट्यूट/मैक्स मूलर भवन के सहयोग से ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ विषय पर आधारित ‘10वें अंतरराष्ट्रीय साइंस फिल्म फेस्टिवल-2026’ का उद्घाटन हुआ। समारोह की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन से की गई।

फेस्टिवल में एआई पर आधारित तीन फिल्में व्हेयर लाइफ टेक्स रूट, कोड बेस्ड कलीग’ और नियोनेचर दिखाई गईं।

डीपीएस नोएडा के विद्यार्थियों ने देखी फिल्म

डीपीएस नोएडा के विद्यार्थियों के साथ 11 अन्य स्कूलों के लगभग 450 छात्र-छात्राओं और अध्यापिकाओं ने फिल्में देखीं। इनमें लोटस वैली, रामाज्ञा, खेतान, एमिटी और दिल्ली के आर.एस.के.वी. विनोद नगर स्कूल के विद्यार्थी शामिल थे।

गोएथे-इंस्टीट्यूट से जुड़ी जर्मन भाषा शिक्षिकाओं मनि कोहली और मेहा कुमार ने फिल्मों के विषयों और विचारों से विद्यार्थियों को परिचित कराया। फिल्म आधारित प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।

विज्ञान महज पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है : वशिष्ठ

गोएथे-इंस्टीट्यूट की निदेशक एवं दक्षिण एशिया की क्षेत्रीय निदेशक जूलिया हांस्के और जर्मन दूतावास के सांस्कृतिक अटैशे मार्को शिल्डर ने प्रधानाचार्य डा. एच. एस. वशिष्ठ को शिक्षा और वैश्विक सहयोग में नेतृत्व के लिए सम्मानित किया।

वशिष्ठ ने कहा कि विज्ञान पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि देखने, सोचने, प्रश्न करने और नई संभावनाएं खोजने का माध्यम है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ बनेगा AI और डीप टेक का नया हब, CM योगी ने 50 एआई स्टार्टअप्स को लेकर किया बड़ा एलान