Move to Jagran APP

देवटा गांव के आदित्य की यूपीएससी में आई 112वीं रैंक

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। ंइस बात को साबित किया देवटा गांव के आदित्य भाटी ने। संघ लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को यूपीएससी मेन रिजल्ट की घोषणा की है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 10:20 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 10:20 PM (IST)
देवटा गांव के आदित्य की यूपीएससी में आई 112वीं रैंक
देवटा गांव के आदित्य की यूपीएससी में आई 112वीं रैंक

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। ंइस बात को साबित किया देवटा गांव के आदित्य भाटी ने। संघ लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को यूपीएससी मेन रिजल्ट की घोषणा की है। इसमें आदित्य को 112वीं रैंक मिली है। दिल्ली आइआइटी से 2015 में मैकेनिकल में बीटेक करने बाद आदित्य ने पढ़ाई के दौरान ही सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी थी। 2018 में उनका भारतीय वन सेवा (आइएफएस) में चयन हो गया, लेकिन वह प्रशासनिक व पुलिस सेवा के जरिए देश की सेवा करना चाहते थे। देहरादून में आइएफएस की ट्रेनिग के दौरान फिर से तैयारी में जुट गए। वर्तमान में उनकी मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में ट्रेनिग चल रही है। इस दौरान भी वह तैयारी करते रहे और आखिरकार अपने सपने को सच साबित किया।

loksabha election banner

आदित्य की मां शांति ने बताया कि वह बचपन से सिविल सेवा में जाना चाहते थे। उनके पिता आजाद सिंह भाटी का भी यही सपना था। आदित्य की मेहनत सफल होते देख माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है। मां शांति ने बताया कि वह दिल्ली सरकार के सीनियर सेकेंड्री स्कूल में वाइस प्रिसिपल के पद से रिटायर्ड हो चुकी है। पिता भी दिल्ली सरकार के सीनियर सेकेंड्री स्कूल में इकनॉमिक्स के प्रोफेसर पद से रिटायर्ड हो चुके हैं। बेटे आदित्य की 10वीं की पढ़ाई बृज विहार स्थित डीएवी स्कूल से हुई और 12वीं दिल्ली के दयानंद विहार डीएवी स्कूल से हुई है। बहन रिचा एमए व बीएड कर अब सिविल सेवा की तैयारी में जुट गई हैं। आदित्य के चयन से गांव में खुशी का माहौल है। हर कोई बधाई देने पहुंच रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.