विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नारी निकेतन में 54 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

By JagranEdited By:
Published: Thu, 03 Mar 2022 09:05 PM (IST)

जागरण संवाददाता नोएडा सेक्टर-34 स्थित नारी निकेतन में बने मानसिक मंदित होम में रहने व

नारी निकेतन में 54 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
नारी निकेतन में 54 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जागरण संवाददाता, नोएडा :

सेक्टर-34 स्थित नारी निकेतन में बने मानसिक मंदित होम में रहने वाली 54 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नारी निकेतन के कर्मचारियों ने महिला को तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के मुताबिक नारी निकेतन में वर्ष-2018 में बरेली से निर्मला (54) को लाया गया था। वह करीब चार वर्ष से यहां पर रह रही थीं। बुधवार रात को निर्मला की खाना खाते समय अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें नारी निकेतन के कर्मचारियों जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और काफी समय बीमार चल रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 15 दिन के भीतर हुई थी चार महिलाओं की मौत : दो महीने पहले नारी निकेतन में 15 दिन के भीतर चार महिलाओं की मौत के बाद नारी निकेतन प्रबंधन पर सवाल खड़ा हो गया था। पिछले वर्ष 20 दिसंबर को 45 वर्षीय, 23 दिसंबर को 55 वर्षीय, 30 दिसंबर को 25 वर्षीय और इस वर्ष तीन जनवरी को 30 वर्षीय महिला की मौत हुई थी। एक के बाद एक महिला की मौत के मामले में जिलाधिकारी ने जांच के लिए एक कमेटी गठित की थी। कमेटी ने जांच के बाद इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है।

------ 125 से अधिक महिलाएं रह रही हैं नारी निकेतन में नारी निकेतन में मानसिक रूप से अस्वस्थ और बुजुर्ग महिलाएं रहती हैं। जिला प्रशासन की तरफ से इसकी देखरेख की जाती है। जिला प्रोबेशन अधिकारी का कहना है कि नारी निकेतन में जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव व्यवस्था की जा रही है, लेकिन अस्वस्थता और हार्ट अटैक के कारण मौत की घटनाएं हुई हैं। यहां 115 से अधिक महिलाएं रह रही हैं। इनमें से 10 से महिलाएं महिलाएं मानसिक मंदित होम में रह रही हैं।