किशोर ने किया था मंदबुद्धि बच्ची से दुष्कर्म
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : मसूरी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को मंदबुद्धि बच्ची के साथ दु
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : मसूरी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को मंदबुद्धि बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम गांव के ही 14 वर्षीय किशोर ने दिया था। आरोपी किशोरी को कुत्ते के साथ खेलते हुए खेत में ले गया था और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस उसे बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी कर रही है।
बता दें कि मसूरी के एक गांव निवासी किसान की पुत्री मंदबुद्धि है। वह शुक्रवार शाम रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई थी। देर रात गांव के ही दो युवक उसे स्कूटी से घर छोड़ने आए थे। उन्होंने परिजनों को बताया था कि गांव में एक मंदिर के पास बच्ची बदहवास हालत में मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे दिल्ली जीटीबी रेफर किया गया। इस संबंध में परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि स्कूटी पर छोड़ने वाले दो युवकों से पूछताछ की गई लेकिन वह बेकसूर निकले। इसके बाद पुलिस ने गांव जाकर मंदिर के आसपास पूछताछ की जहां बच्ची मिली थी। जांच में पता चला कि गांव का ही एक 14 वर्षीय किशोर उसे लेकर गया था। पुलिस ने किशोर को दबोच लिया और उससे पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म करना स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसके घर के सामने घेर में एक कुत्ते से बच्ची की दोस्ती थी। वह अक्सर उससे खेलने के लिए घेर में आती थी। शुक्रवार को भी वह काफी देर तक कुत्ते के साथ खेल रही थी। इस दौरान वह उसे खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।