ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप
By Edited By: Published: Wed, 09 Jul 2014 09:57 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jul 2014 09:57 PM (IST)
जासं, ग्रेटर नोएडा : रहस्यमय स्थिति में मृत विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है।
धौलाना हापुड़ के भूड़िया गांव के रूचि उर्फ मधु की शादी 24 मई 2010 को दनकौर के चीती गांव के एक युवक के साथ हुई थी। संदिग्ध परिस्थिति में आठ जुलाई को उसकी मौत हो गई। इस मामले में मधु के चाचा जयपाल सिंह ने पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए एसपी देहात को तहरीर दी है। एसपी देहात डा. ब्रजेश सिंह ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें