जाम के झाम में फंसे में नागरिक
मुजफ्फरनगर : शिव चौक पर नाला निर्माण का कार्य चलने से शहर में जाम लग गया। मुख्य मार्गो से लोग
मुजफ्फरनगर : शिव चौक पर नाला निर्माण का कार्य चलने से शहर में जाम लग गया। मुख्य मार्गो से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी जाम में फंसे रहे। छात्रों को जाम से भारी परेशानी झेलनी पड़ी। काफी देरी तक यातायात पुलिस जाम खोलने में लगी रही।
शिव चौक के सामने नाले निर्माण का कार्य चल रहा है। जेसीबी ने एक ओर से नाले की स्लैब को तोड़ दिया है, जिससे मार्ग वन-वे हो गया है। पहले से ही यहां यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। रास्ता वन-वे होने से जाम लग गया, जिससे भगत ¨सह रोड, मेरठ रोड, रुड़की रोड, टाउन हाल रोड व कचहरी रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। चारों ओर के मार्ग काफी देरी तक बंद रहे। इससे शहर की मुख्य गलियों में भी वाहनों का जमावड़ा लगा रहा। जाम से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। स्कूलों की छुट्टी के दौरान भी शहर में जाम के हालात बने गए। मीनाक्षी चौक और प्रकाश चौक पर काफी देरी तक जाम लगा रहा। जाम में बच्चे बिलबिला उठे। महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ी। यातायात पुलिस जाम खोलवाने के लिए दिनभर मशक्कत करती रही। काफी देरी तक पुलिस ने शिव चौक से होकर जाने वाले वाहनों को दूसरे मार्गो से निकाला, जिससे यात्रियों को कई किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने बताया कि शिवचौक के सामने नाले की मरम्मत का कार्य चल रहा है, जिससे चलते परेशानी आ रही है।