रुपयों के लेनदेन में युवक पर चाकू से हमला
सहारनपुर बस स्टैंड स्थित दुकान पर बैठे युवक को कुछ युवकों चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 10:22 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 10:22 PM (IST)
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। सहारनपुर बस स्टैंड स्थित दुकान पर बैठे युवक को कुछ युवकों चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रामपुरी निवासी सूरज त्यागी ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह सहारनपुर बस स्टैंड स्थित अपनी दुकान पर बैठा था। आरोप है कि तभी आनंदपुरी निवासी अक्षय, अभिषेक व पिटू अपने कई साथियों के साथ दुकान पर पहुंचे। उक्त लोगों से उसका रुपयों को लेकर विवाद है। आरोप है कि उक्त युवकों ने सूरज पर हमला बोल दिया। एक हमलावर ने सूरज पर चाकू से हमला कर दिया। सूरज घायल हो गया। हमलावर भाग गए। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें