Move to Jagran APP

मकर संक्रांति पर विश्व शांति के लिए यज्ञ

चरथावल नगर और क्षेत्र में मकर संक्रांति का पावन पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। आचार्य अभयदेव वेद गुरूकुल तपोवन आश्रम में मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य की आराधना की तथा विश्व शांति की कामना करते हुए यज्ञ किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 11:48 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 11:48 PM (IST)
मकर संक्रांति पर विश्व शांति के लिए यज्ञ
मकर संक्रांति पर विश्व शांति के लिए यज्ञ

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। चरथावल नगर और क्षेत्र में मकर संक्रांति का पावन पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। आचार्य अभयदेव वेद गुरूकुल तपोवन आश्रम में मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य की आराधना की तथा विश्व शांति की कामना करते हुए यज्ञ किया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि विवेक बालियान व ब्रह्मचारी जनार्दन ने बताया कि मकर संक्रांति का पर्व बसंत ऋतु के आगमन को दर्शाता है। मकर संक्रांति से सूर्य दक्षिणायण से उत्तरायण की ओर जाकर मकर रेखा को पार करता है, जिसके कारण गर्मी का आगमन प्रारम्भ हो जाता है और प्रकृति में प्राणधारियों को एक नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने बताया कि इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करता है, इसीलिए मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। वहीं हिदू धर्म की मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु ने असुरों का अंत कर उनके सिरों को मंदार पर्वत में दबाकर युद्ध की समाप्ति की घोषणा की थी, इसीलिए इस दिन को बुराइयों व नकारात्मकता को समाप्त करने का दिन भी कहा जाता है। इसके अलावा पवित्र गंगा नदी का भी इसी दिन धरती पर अवतरण हुआ था। महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन के पश्चात खिचड़ी, मूंगफली, रेवड़ी आदि का प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही गरीब व असहाय लोगों को कम्बल वितरित किए गए। इस मौके पर विवेक बालियान, सुरेंद्र भगतजी, प्रवीण मलिक, मनीष गर्ग, दीपक अग्रवाल, जोगेंद्र काला, राजू कश्यप, योगेश आचार्य, मयंक कंसल, संजय शर्मा, डा.स्पर्श अग्रवाल, संदीप कंसल, उदित कुमार, रोहन कुमार, दर्पण आर्य, सौरव, हिमांशु, अनिकेत कुमार, तुषार, रजनीश आर्य, अनुज त्यागी, मिथुन त्यागी, डा. विपिन त्यागी, पंकज कुमार आदि का सहयोग रहा। मकर संक्रांति पर बांटी खिचड़ी

संवाद सूत्र, बुढ़ाना : मकर संक्रांति पर कस्बे में विभिन्न जगहों पर पूजा अर्चना के बाद खिचड़ी का वितरण किया गया। लोगों ने मिलजुल कर कार्यक्रम के दौरान प्रसाद ग्रहण किया।

बड़ौत रोड पर दयानंद चौक के पास भाजपाइयों ने खिचड़ी वितरण किया। भाजपा नेता राजेश संगल ने कहा कि भारतीय त्योहार हमें एकजुटता और भाईचारे के साथ रहने का संदेश देते हैं। मकर संक्रांति पर खिचड़ी के प्रसाद का वितरण हमें सहभोज के लिए प्रेरित करता है। सहभोज से हमारे बीच की दूरियां कम होती है। दूसरी ओर बड़ा बाजार में अंकित गर्ग और अजय त्यागी ने खिचड़ी वितरण किया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अवनीश चौधरी, अजित सिंह, प्रमोद गर्ग, मुकेश शर्मा, प्रतीक गर्ग, निशांत शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.