Move to Jagran APP

महिला को चाकू मारकर छत से नीचे फेंका

मुजफ्फरनगर: शहर कोतवाली क्षेत्र के न्याजूपुरा में एक युवक ने भाई के साथ मिलकर पत्नी की हत्या का प्रय

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 11:38 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 11:38 PM (IST)
महिला को चाकू मारकर छत से नीचे फेंका
महिला को चाकू मारकर छत से नीचे फेंका

मुजफ्फरनगर: शहर कोतवाली क्षेत्र के न्याजूपुरा में एक युवक ने भाई के साथ मिलकर पत्नी की हत्या का प्रयास किया। आरोपितों ने महिला के सिर में चाकू मारकर उसे छत से धक्का दे दिया। कई दिन के उपचार के बाद महिला की जान बच सकी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

loksabha election banner

न्याजूपुरा निवासी शबनम का निकाह सात साल पूर्व छपार थानाक्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी शहीद के साथ हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद ही शबनम को पता चला कि शहीद पहले से ही शादीशुदा है और चार बच्चों का पिता है। शबनम ने विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शबनम ने पति व ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चार साल से शबनम मायके में रह रही थी। आरोप है कि बीती 16 जून को पति शहीद अपने भाई इरफान व एक अन्य के साथ समझौता करने के लिए उसके घर पहुंचा। इरफान अकेले में बात करने का बहाना कर शबनम को छत पर ले गया। यहां पर इरफान ने शबनम के साथ छेड़खानी की तो उसने शोर मचा दिया। बाद में शहीद व उसका साथी भी छत पर पहुंच गया। तीनों ने हत्या की नीयत से शबनम को मारपीट कर घायल कर दिया। इरफान ने शबनम के सिर में चाकू मार दिया और हत्या की नीयत से उसे छत से धक्का दे दिया। शोर शराबा होने पर आरोपित भाग गए। परिजनों ने शबनम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर कई दिन उपचार के बाद शबनम की जान बच सकी। शबनम की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी। उपचार के दौरान दम तोड़ा

मुजफ्फरनगर: बीती 16 जून को खतौली सीएचसी से एक व्यक्ति को घायल अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया था। तब से उसका उपचार चल रहा था। गुरुवार सुबह व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। पुलिस व्यक्ति की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.