Move to Jagran APP

घरेलू हिसा से पीड़िता को देंगे कानूनी सहायता : नीलम त्यागी

समाजसेवी संस्था मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति की प्रदेश अध्यक्ष नीलम त्यागी ने कहा कि संस्था गरीब कन्याओं का विवाह घरेलू हिसा की शिकार महिलाओं को कानूनी सहायता व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाई के लिए मदद देगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 11:57 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2020 05:06 AM (IST)
घरेलू हिसा से पीड़िता को देंगे कानूनी सहायता : नीलम त्यागी

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। समाजसेवी संस्था मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति की प्रदेश अध्यक्ष नीलम त्यागी ने कहा कि संस्था गरीब कन्याओं का विवाह, घरेलू हिसा की शिकार महिलाओं को कानूनी सहायता व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाई के लिए मदद देगी।

loksabha election banner

कूकड़ा मंडी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि घरेलू हिसा की शिकार महिलाओं को कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसी प्रकार आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई में भी मदद दी जा रही है। इस दौरान कुलदीप त्यागी को संस्था का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार जल्दी ही किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के गरीब तबके को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और मजदूरों की सहायता का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर रजनीश त्यागी, अमरीश त्यागी, संदीप बालियान, राहुल चौधरी, सुरेंद्र शर्मा, दीपक चौधरी, अरविद राठी, राजीव मान, रामकुमार त्यागी, प्रवीण शर्मा व निरंकार त्यागी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.