विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: UP में सबसे ठंडा शहर रहा मुजफ्फनगर, मसूरी और देहरादून से भी ज्यादा सर्दी, स्कूलों में छुट्टी घाेषित

Published: Wed, 03 Jan 2024 10:01 AM (IST)

Weather Update ठंड और कोहरा इस कदर लोगों को परेशान कर रहा है कि बसों में यात्रियों की संख्या कम ...और पढ़ें

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर का न्यूनतम तापमान 5.2, मसूरी का 5.5 और देहरादून का 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर का न्यूनतम तापमान 5.2, मसूरी का 5.5 और देहरादून का 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा

HighLights

  1. तीन दिन बाद निकली धूप, प्रदेश में सबसे ठंडा मुजफ्फरनगर
  2. शाम को ठंड के साथ कोहरे ने बढ़ाई अधिक दिक्कत

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। मौसम का मिजाज मुजफ्फरनगर में बेहद ठंडा हो गया है। मंगलवार को मसूरी, देहरादून और नैनीताल से भी ज्यादा ठंड मुजफ्फरनगर में रही। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 5.2, जबकि देहरादून में 7.2, मसूरी में 5.5 और नैनीताल में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई दिन बाद धूप निकलने के बावजूद दिनभर कंपकंपी बनी रही। लोग ठिठुरते हुए नजर आए।

मंगलवार को मुजफ्फरनगर में अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड और कोहरा इस कदर लोगों को परेशान कर रहा है कि बसों में यात्रियों की संख्या कम हो गई है।

स्कूलों में अवकाश घाेषित

वहीं ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी कक्षा 12वीं तक का अवकाश घोषित कर दिया है। वहीं, तीन दिन से दिन में धूप नहीं निकलने से लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे के बाद सूर्य के दर्शन हुए, लेकिन ठंड कम नहीं हुई। कुछ घंटे की धूप ने लोगों को राहत की सांस दी। घरों और कार्यालयों की छतों पर लोगों ने धूप सेकी, लेकिन ठंड फिर भी लोगों को सताती रही। शाम पांच बजे के बाद फिर ठंड ने अपना असर दिखाया।

ये भी पढ़ेंः UP Weather News: यूपी में तेजी से बदला मौसम, प्रयागराज में तेज बरसात, आगरा में हाड़ कंपाने वाली ठंड, शामली में छाया घना कोहरा

रात में ठंड के साथ सड़कों पर कोहरा आ गया, जिससे वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को उत्तर प्रदेश में सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर में दर्ज किया गया। अधिक ठंड के कारण लोग जल्द ही घरों में पहुंच गए।

ये भी पढ़ेंः Green Field Expressway: अलीगढ़-आगरा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे; 65 KM लंबे एक्सप्रेसवे का टेंडर जारी, चार लेन का होगा निर्माण

पश्चिमी यूपी के जिलों में तापमान

जिला - न्यूनतम - अधिकतम

  • मेरठ - 6.4 - 16.2
  • बागपत - 7.7 - 15.8
  • बिजनौर - 8.0 - 18.6
  • सहारनपुर - 7.5- 20.5
  • शामली - 8.2 - 20.9
  • गाजियाबाद - 8.4 - 13.7
  • बुलंदशहर - 8.6 - 19.9
  • गौतमबुद्धनगर - 8.5 - 15.3
  • लखनऊ - 8.4 - 19.3

(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में। स्रोत: मौसम विभाग)