Move to Jagran APP

हमें भारतीय संस्कृति पर गर्व होना चाहिए : प्रणम्य सागर

जैन मुनि प्रणम्य सागर जी महाराज ने खतौली में मंगल प्रवेश किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद लिया। धर्म सभा में जैन मुनि ने कहा कि हमें भारतीय संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। बच्चों में नम्रता सरलता तथा संस्कार को रोपित किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के खान-पान पर विशेष नजर रखें।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2021 11:39 PM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2021 11:39 PM (IST)
हमें भारतीय संस्कृति पर गर्व होना चाहिए : प्रणम्य सागर

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। जैन मुनि प्रणम्य सागर जी महाराज ने खतौली में मंगल प्रवेश किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद लिया। धर्म सभा में जैन मुनि ने कहा कि हमें भारतीय संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। बच्चों में नम्रता, सरलता तथा संस्कार को रोपित किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के खान-पान पर विशेष नजर रखें।

loksabha election banner

जैनमुनि प्रणम्य सागर जी महाराज व चंद्र सागर महाराज ने बेगराजपुर से पद विहार करते हुए नगर में मंगल प्रवेश किया। उन्होंने बड़ा बाजार स्थित पिसनोपाड़ा मंदिर में धर्म सभा की। प्रणम्य सागर जी महाराज ने कहा कि जीवन में सदाचार को शीर्ष स्थान दें। योग एकाग्रता को बढ़ाकर हमें धर्म के मार्ग के लिए भी प्रेरित करता है। प्रतिदिन जिनेंद्र भगवान के दर्शन-अभिषेक और पूजन को जीवन का अभिनंदन बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखकर उन्हें घर की रसोई में बने शुद्ध सदा शाकाहारी भोजन ही ग्रहण कराएं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दोनों संतों का आशीर्वाद लिया। धर्म सभा में राजकुमार, जयभगवान, मुकेश, पुनीत, राजीव, प्रवीण, अनुपम, दीपक, मनोज, सतेंद्र, शशांक, सुधांशु, शकुंतला, ममता, निधि, रजनी आदि मौजूद रहे। सड़क सुरक्षा को निकाली रैली, लोगों को किया जागरूक

जागरण संवाददाता, खतौली: श्री कुन्द कुन्द जैन महाविद्यालय की प्राचार्या, डा. नीतू वशिष्ठ ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 21 जनवरी से 20 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसके तहत 27 जनवरी को स्लोगन प्रतियोगिता, 29 जनवरी को जन जागरूकता रैली तथा 4 फरवरी को महाविद्यालय प्रांगण में नुक्कड़ नाटिका का आयोजन किया गया था। 10 फरवरी को संयोजिका डा. सपना जैन व दीप्ती जैन, एन.सी.सी. अधिकारी के संयुक्त तत्वावधान में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कैडिट स्वीटी, दीपा और रेशु ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। गुरुवार को सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा पर एक जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिसका शुभारंभ प्राचार्या डा. नीतू वशिष्ठ ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली महाविद्यालय से आरंभ होकर रेलवे रोड, सैनी नगर, शिव चौैक सहित मुख्य मार्गो से होते हुए महाविद्यालय में वर्णी वाटिका में आकर संपन्न हुई। एन.सी.सी. कैडिट एवं छात्र-छात्राओं ने स्लोगन में दुर्घटना पर लगेगा ताला, जब पहनोगे सुरक्षा की माला तथा मत करो मस्ती, जिदगी नहीं है सस्ती के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। डा. अरविद कुमार, डा. संजीव कुमार, डा. अल्पना गर्ग, डा. रीचा जैन, स्तुति नागर, मुकुल कुमार, पारूल जैन, आदि का सहयोग रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.