मदरसों में चल रही देश विरोधी गतिविधियां : प्राची
विहिप नेता साध्वी प्राची ने कहा कि वेस्ट यूपी के मदरसों में देश विरोधी गतिविधियां चल रही हैं।
मुजफ्फरनगर : विहिप नेता साध्वी प्राची ने कहा कि वेस्ट यूपी के मदरसों में देश विरोधी गतिविधियां चल रही हैं। यहां इंजीनियर और डॉक्टर पैदा नहीं होते, बल्कि आइएसआइ के एजेंट तैयार हो रहे हैं। नरेंद्र मोदी ही देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बना सकते हैं।
दिल्ली जाते समय हाईवे पर साध्वी प्राची ने मीडिया में विवादित बयान दिया है। साध्वी प्राची पूर्व में पुरकाजी विधानसभा सीट से भाजपा के ¨सबल पर चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मदरसों पर प्रतिबंध लगना चाहिए और तलाशी ली जानी चाहिए। वे वसीम रिजवी के बयान का समर्थन करती हैं। योग गुरु बाबा रामदेव दो बच्चों का कानून चाहते हैं। वे इस कानून की मांग 10 साल से कर रही हैं। ¨हदुओं के घरों में जनसंख्या कम होती जा रही है। मंदिर बने या ना बने, इससे जरूरी हिन्दुस्तान के अंदर एक कानून बनना चाहिए। मोदी जी इसे बना सकते हैं। चाहे एक बच्चे का बनाइये या दो बच्चों का बनाइये, देश में जनसंख्या नियंत्रण को कानून बनना चाहिए। देश में सभी के लिए एक कानून होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दो बच्चों से अधिक पैदा होने पर सरकारी सुविधाओं से लाभ से वंचित किया जाना चाहिए।