Move to Jagran APP

'किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं'

कस्बे में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की एक सभा पानीपत खटीमा मार्ग पर नेशनल धर्म कांटे पर हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि किसी भी दशा में किसानों का उ

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 11:20 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 11:20 PM (IST)
'किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं'

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कस्बे में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की एक सभा पानीपत-खटीमा मार्ग पर नेशनल धर्म कांटे पर हुई। संगठन के अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि किसी भी दशा में किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

loksabha election banner

सभा में संजीव तोमर ने किसानों की समस्याओं को सुना। किसानों का कहना है कि गन्ना पेमेंट नहीं आने के कारण किसान भारी समस्या का सामना कर रहा है। शुगर मिल और कांटों पर घटतौली पूरे दमखम के साथ चल रही है। किसानों ने बताया कि सहारनपुर रोड पर रोहाना टोल किसानों के ट्रैक्टरों से टोल ले रहा है। जिस पर संजीव तोमर ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रोहाना टोल अपनी मनमानी बंद नहीं की तो उनका टोल उखाड़ फेंका जाएगा। उन्होंने किसानों की ट्राली से किसी भी प्रकार के टोल लेने को गलत बताया। उन्होंने मिल मालिकों से किसानों के गन्ना भुगतान शीघ्र करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरीके से किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। प्रदेश महासचिव राजा अंशुल शर्मा, पवन त्यागी, अजय त्यागी, प्रमोद शर्मा, हाजी इस्लाम, जहीर आलम आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.