विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुजफ्फरनगर में भीषण रेल हादसा, 30 की मौत 400 घायल

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sat, 19 Aug 2017 06:16 PM (IST)Updated: Sun, 20 Aug 2017 08:09 AM (IST)

पुरी से हरिद्वार जा रही उत्कल एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे कम से कम 30 ...और पढ़ें

मुजफ्फरनगर में भीषण रेल हादसा, 30 की मौत 400 घायल
मुजफ्फरनगर में भीषण रेल हादसा, 30 की मौत 400 घायल

मुजफ्फरनगर (जेएनएन)। सिस्टम की घोर लापरवाही से मुजफ्फरनगर के खतौली में शनिवार शाम कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस भीषण हादसे का शिकार हो गई। 30 से ज्यादा लोगों के शव निकाले जा चुके हैं जबकि 400 लोग घायल हुए हैं। पटरी से उतरे 13 कोच एक-दूसरे पर जा चढ़े। इनमें से एक पास बने मकान और दूसरा कॉलेज में जा घुसा। ट्रैक पर दो दिनों से सिग्नलिंग का काम चल रहा है। शनिवार को उत्कल के ड्राइवर को कॉशन नहीं मिला। नतीजतन ढीली कपलिंग वाली पटरी पर ट्रेन 105 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गुजरी और बेपटरी हो गई। जानमाल की भारी क्षति के बावजूद रेल अधिकारी लीपापोती में जुटे रहे। पुलिस-प्रशासन, एनडीआरएफ की टीम के साथ सेना राहत और बचाव में जुटी है। 

यह भी पढ़ें: उत्कल एक्सप्रेस हादसे के बाद बवाल रेलकर्मी भागे

पुरी से हरिद्वार जा रही उत्कल एक्सप्रेस मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालय से 24 किमी दूर खतौली स्टेशन से पौने छह बजे गुजरने पर पटरी से उतर गई और कोच एक-दूसरे पर चढ़ गए। एस 2, एस 3, एस 4 कोच को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। एस 2 और एस 4 मकान और इंटर कालेज में घुसे हैं। पैंट्री कार से अभी तक किसी को नहीं निकाला जा सका है। तीन एसी कोच भी काफी क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शी तीस से ज्यादा लोगों की मौत बता रहे हैं। मृतकों की संख्या इससे ज्यादा हो सकती है जबकि रेल प्रशासन ने सिर्फ 23 मौत की पुष्टि की है। घायलों को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल और मेरठ मेडिकल कालेज भेजा गया है। रेलवे की राहत टीम और मेडिकल वैन मौके पर हैं। बचाव में आसपास के ग्रामीण भी जुटे हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: उत्कल एक्सप्रेस हादसाः आतंकी गतिविधि या फिर ड्राइवर को नहीं मिला कॉशन

रेल राज्य मंत्री ने मनोज सिन्हा ट्वीट किया है कि वे हालात की निगरानी खुद कर रहे हैं और मौके पर पहुंच रहे हैं। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएमओ ने भी ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। मुजफ्फरनगर के सांसद और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी मौके पर पहुंचे। 

दिल्ली-दून रेल मार्ग ठप, वाया मुरादाबाद जाएंगी ट्रेनें  

हादसे से दिल्ली-देहरादून रेल मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। दिल्ली-देहरादून मार्ग पर ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गई हैं। सहारनपुर की तरफ से आ रही गाडिय़ों को भी रोक दिया है और नौचंदी एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया है। दिल्ली से आ रही शालीमार एक्सप्रेस को मेरठ कैंट से वापस कर फिर दिल्ली ले जाया गया है। अब यह वाया पानीपत जाएगी। रेल प्रशासन ने दून और हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों को वाया मुरादाबाद चलाने का फैसला किया है।  

यह भी पढ़ें:उत्कल एक्सप्रेस हादसे के बाद रेलकर्मियों से मारपीट, भगदड़

हेल्पलाइन नंबर जारी

हादसे के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट किया है कि हादसास्थल पर मेडिकल वैन पहुंच रही है और तेजी से राहत कार्य पहुंचाया जा रहा है। हादसे के बाद कई स्टेशनों पर रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं।

  • मुजफ्फरनगर-9760534054,9760535101
  • मुरादाबाद-1072 / 2101
  • हरिद्वार-9760534454
  • रुड़की-9760534055 

चालक को नहीं मिला कॉशन?

खतौली रेलवे स्टेशन से आगे जहां हादसा हुआ वहां पटरी पर काम चल रहा था।  कुछ प्लेटें कसी जा रही थीं। मौके पर पड़ी मशीनें व लाल कपड़ा काम होने का तस्दीक कर रहे हैं। काम के चलते यहां बहुत धीमी गति से ट्रेन गुजारने के आदेश थे, लेकिन सिग्नल गड़बड़ाने के कारण चालक को कॉशन की सूचना नहीं मिल पाई। इस कारण 100 किमी से ज्यादा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन की वजह से पटरी उखड़कर कई मीटर दूर जा गिरी। साफ है कि पटरियों को जोडऩे वाली कपलिंग ढीली थी।  

तस्वीरों में देखें-उन्नाव में बड़ा रेल हादसा लेकिन सब सुरक्षित

केंद्रीय मंत्री पहुंचे, सेना की मदद

केंद्रीय राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद डा. संजीव बालियान भी मौके पर पहुंच गए हैं। पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता में उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता घायलों का उपचार कराना है। इसके बाद घटना की वजह की जांच कराई जाएगी।  हादसे में फंसे यात्रियों की मदद को सेना भी पहुंच गई है। हादसे के पीछे आतंकी साजिश तो नहीं, इस वजह से यूपी एटीएस की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंच रही है। इससे पहले खतौली और इसके आसपास पटरी से छेड़छाड़ होती रही है। कुछ दिन पहले भी काफी पेंड्रोल क्लिप निकली मिली थीं।     

यह भी पढ़ें: उत्कल एक्सप्रेस हादसाः दो सौ मीटर लंबा ट्रैक काफी समय से खराब

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।