Move to Jagran APP

नयन सागर महाराज से उपाध्याय पद वापस

खतौली (मुजफ्फरनगर): कस्बे की एक युवती के साथ वीडियो वायरल होने के मामले में चर्चा में रहे उ

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 11:33 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 11:33 PM (IST)
नयन सागर महाराज से उपाध्याय पद वापस
नयन सागर महाराज से उपाध्याय पद वापस

खतौली (मुजफ्फरनगर): कस्बे की एक युवती के साथ वीडियो वायरल होने के मामले में चर्चा में रहे उपाध्याय नयन सागर महाराज से उपाध्याय का पद वापस ले लिया गया है। यह फैसला गुजरात के जूनागढ़ के गिरनार में लिया गया। जैन समाज के इतिहास में यह बड़ा फैसला माना जा रहा है। सकल जैन समाज खतौली ने नयन सागर को दिए गए दंड को कम बताया। उन्हें कभी भी उपाध्याय पद पर न रखने की मांग की है।

loksabha election banner

बीते दिनों वीडियो प्रकरण नयन सागर के गुरु निर्मल सागर महाराज के संज्ञान में लाया गया। गिरनार पहुंचे धर्म बचाओ संघर्ष समिति के पंकज जैन ने बताया कि निर्मल सागर महाराज ने आचार्य सुनील कुमार ससंघ, डा. जयकुमार जैन मुजफ्फरनगर, प्रो. ऋषभ प्रसाद जैन, अशोक जैन चंडीगढ़ आदि के सामने सभी पक्षों को सुना। उन्होंने बताया कि नयन सागर ने प्रायश्चित किया। उन्हें छह दंड दिए गए, लेकिन यह दंड बहुत कम हैं। इस दंड को बढ़ाने के लिए उनका संगठन निर्मल सागर महाराज से मांग करेगा। मांग नहीं मानी गई तो जैन समाज के बीच मामले को पुन: रखा जाएगा। उधर, सकल जैन समाज खतौली के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने मंगलवार को जैन धर्म संरक्षण महासंघ दिल्ली के अध्यक्ष व महामंत्री को पत्र भेजकर कहा कि नयन सागर के खिलाफ जो फैसला लिया गया है, वह कम है। उन्हें सदा-सदा के लिए मुनि पद से वंचित किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ जो भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, करनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.