विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुजफ्फरनगर में खेत में काम करने गई दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 13 Jun 2019 01:36 PM (IST)

मुजफ्फरनगर में खेत पर काम करने गई दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है। चार में ...और पढ़ें

मुजफ्फरनगर में खेत में काम करने गई दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में खेत में काम करने गई दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश सरकार भले ही महिलाओं के प्रति अपराध कम करने के बड़े जतन में लगी है, लेकिन अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। मुजफ्फरनगर में खेत पर काम करने गई दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है। चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद मुंह खोलने पर भाई की हत्या की धमकी भी दी। पुलिस ने बताया कि मामला छेड़छाड़ तथा धमकी देने का है। इस मामले के चार में तीन आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। चौथे की तलाश जारी है।

मुजफ्फरनगर के शाहपुर चार लोगों पर खेत पर काम करने गई दो नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इन सभी ने बहनों को मुंह खोलने पर भाई की हत्या की धमकी भी दी है। इसके बाद यह लोग फरार हो गए।

बागपत जनपद निवासी एक व्यक्ति काफी दिनों से शाहपुर क्षेत्र के एक गांव में रह रहा है। मंगलवार शाम उसकी 14 व 16 वर्षीय बेटियां एवं पत्नी खेत पर गन्ने की निराई करने गईं थीं। बहनें काम करते हुए दूसरे खेत की ओर चली गईं। आरोप है कि गांव के ही चार युवकों ने तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में बहनें खेत में काम कर रही अपनी मां के पास पहुंचीं। घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीडि़ता परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंचीं और इसकी तहरीर दी।

प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर, विजय बहादुर सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में सामूहिक दुष्कर्म का मामला नहीं पाया गया। जांच में केवल छेड़छाड़ और बुरी नीयत से पीछा करना व धमकी देने का मामला प्रकाश में आया। जिसके बाद तीन आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जावेद उर्फ जोगा पुत्र कमरुद्दीन तथा शादाब पुत्र आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शाकिल उर्फ आरिफ फरार है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।