Move to Jagran APP

बच्चों को वैदिक संस्कृति का ज्ञान देना •ारूरी

अगली पीढ़ी को वैदिक ज्ञान देकर संस्कारवान बनाने को लेकर गंग नहर पर स्थित एंग्लो वैदिक गुरुकुल ट्रस्ट परिसर में यज्ञशाला का उद्घाटन किया गया। आर्य समाज के विद्वान संन्यासी भजनोपदेशक राजनेता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 11:42 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 11:42 PM (IST)
बच्चों को वैदिक संस्कृति का ज्ञान देना •ारूरी

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। अगली पीढ़ी को वैदिक ज्ञान देकर संस्कारवान बनाने को लेकर गंग नहर पर स्थित एंग्लो वैदिक गुरुकुल ट्रस्ट परिसर में यज्ञशाला का उद्घाटन किया गया। आर्य समाज के विद्वान, संन्यासी, भजनोपदेशक, राजनेता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

loksabha election banner

पुरकाजी के गंगानगर पर कम्हेड़ा पुल के पास स्थित गुरुकुल ट्रस्ट परिसर में रविवार को दोपहर में भारी बारिश के मुख्य यजमान विश्व बंधु महिद्रा ने स्वामी कर्मवीर व एमएलसी वीरेंद्र सिंह के साथ स्कूल परिसर में यज्ञशाला का वैदिक मंत्रोच्चारण से मुहूर्त किया। कुलाधिपति योगगुरु स्वामी कर्मवीर ने कहा कि कुरीतियां दूर करने के लिए अगली पीढ़ी को संस्कार देने होंगे। बच्चों को वैदिक संस्कृति का ज्ञान देना बहुत •ारूरी है। विधान परिषद सदस्य पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने ट्रस्ट के रास्ते को बनवाने के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा की। इससे पूर्व स्कूल के बच्चों ने योग व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संस्थापक अमन सिंह शास्त्री ने संचालन किया। वैदिक संस्कार चेतना अभियान के संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य, हाकिम चंद, कालूराम, धीर सिंह, प्रताप, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

स्वच्छता स्वस्थ जीवन का आधार है : ओमानंद

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। तीर्थनगरी शुकतीर्थ के श्रीशुकदेव आश्रम में नेहरू युवा केंद्र के स्वच्छ भारत कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन का आधार है। निरोग रहने के लिए स्वेच्छा से स्वच्छता का पालन करें। महापुरुषों के स्वच्छता के संदेश व उपदेश हमारी विरासत हैं। स्वच्छता की साधना रोगों से मुक्ति देती है। भारतीय संस्कृति में स्वच्छता का बड़ा महत्व है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पिछली सदी में स्वच्छता पर बहुत बल दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान चलाया है। इसके बाद लेखा एवं कार्यक्रम सहायक हरि प्रकाश के निर्देशन में राष्टीय युवा स्वयंसेवकों के दल ने जनजागरण रैली निकालकर नगरी के लोगों से घरों के बाहर व आसपास साफ-सफाई रखने का आह्वान किया। इस दौरान युवाओं ने गंगा घाट पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर सिगल यूज प्लास्टिक कचरे का संग्रह भी किया। कार्यक्रम में प्रिया सैनी, प्रीति पाल, प्रियंका, नीशू काकरान, रुषि, पूजा, शिवानी व लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.