Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लाखों की ठगी करने वाले गिरफ्तार

कम समय में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 28 Feb 2021 11:49 PM (IST)
Hero Image
लाखों की ठगी करने वाले गिरफ्तार

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। कम समय में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित प्रवीण कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात दो साल पहले मेरठ के सिविल लाइन थानांतर्गत संजयनगर निवासी पंचम पुत्र बाबूराम व अमरोहा जिले के सराय जट निवासी संजीव पुत्र राकेश से हुई थी। इन दोनों ने बताया कि उनकी एक कंपनी है। वह भारत सरकार व आरबीआइ के नियमानुसार पंजीकृत हैं। कंपनी लोगों का रुपया कम समय में दोगुना कर देती है। पैसों का बांड व रसीद ग्राहक को देते हैं। प्रवीण ने इन लोगों पर विश्वास करके अपनी जान-पहचान के 40 से 42 लोगों का पैसा इनकी कंपनी में निवेश करा दिया। समय पूरा होने पर युवक ने पैसा वापस करने के लिए कहा। न देने पर प्रवीण ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दोनों को गजरौला से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

नकली मावा बनाने की शिकायत

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जानसठ के तिलौरा गांव में एक व्यक्ति गांव के कुछ लोगों पर नकली मावा बनकर क्षेत्र में सप्लाई करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री समेत कई अधिकारियों से शिकायत की है। आरोप लगाया है कि उक्त लोग काफी समय से आसपास के क्षेत्रों में नकली मावा सप्लाई कर रहे हैं।

तिलौरा गांव निवासी निशांत कुमार पुत्र उदयबीर सिंह ने मुख्यमंत्री, डीएम, प्रदूषण व खाद्य विभाग को पत्र भेजा है। पत्र में बताया है कि गांव के कुछ लोग गांव में ही नकली मावा बनाते हैं। सोयाबीन, सेलखड़ी आदि में पाउडर मिलाकर गांव में ही नकली मावा बनाते हैं। उक्त लोगों का यह व्यवसाय आसपास के क्षेत्रों में फैला हुआ है। वह कई बार स्थानीय अधिकारियों से इनकी शिकायत कर चुका है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती है। गांव में यदि कोई उनके खिलाफ शिकायत करता है तो वह मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। उसने आरोपितों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है।