Move to Jagran APP

प्रदर्शनी में गांव हुसैनपुर की कृतियां अव्वल

ग्राम्य विकास विभाग स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाई कलाकृति और सजावटी सामान की प्रदर्शनी लगाई। जिसमें गांव हुसैनपुर कलां के महिला समूह कलाकृतियां अव्वल रहीं। चयनित समूह को जिला स्तर पर प्रदर्शन का मौका मिलेगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 06:54 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 06:54 PM (IST)
प्रदर्शनी में गांव हुसैनपुर की कृतियां अव्वल
प्रदर्शनी में गांव हुसैनपुर की कृतियां अव्वल

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। ग्राम्य विकास विभाग स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाई कलाकृति और सजावटी सामान की प्रदर्शनी लगाई। जिसमें गांव हुसैनपुर कलां के महिला समूह कलाकृतियां अव्वल रहीं। चयनित समूह को जिला स्तर पर प्रदर्शन का मौका मिलेगा।

loksabha election banner

प्रदर्शनी में खंड विकास अधिकारी कपिल कुमार ने गांव मोहम्मदपुर राय सिंह, कुरावा और हुसैनपुर कलां गांव में महिला समूह के कार्य की परख की। गांव हुसैनपुर कलां की महिलाओं के कार्य को बेहतर बताते हुए उनकी कलाकृतियों को चयनित किया। उन्होंने बताया कि अन्य गांव के महिला समूह के बेहतर कार्य को भी स्थान दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने मनरेगा कार्य में श्रमदान आदि कार्य का भी अवलोकन किया। इस दौरान एडीओ पंचायत संजीव, जेई रोहिताश्व सिंह, सचिव राहुल आर्य, तकनीकी सहायक विनोद, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.