कढ़ली गांव में दो पक्षों में मारपीट, एक घायल
कढ़ली गांव में मंगलवार रात बच्चों के विवाद को लेकर दो संप्रदाय में मारपीट हुई। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया गया था। बुधवार दोपहर संप्रदाय विशेष के एक युवक को हमला करके घायल कर दिया।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। खतौली के कढ़ली गांव में मंगलवार रात बच्चों के विवाद को लेकर अलग-अलग संप्रदायों के दो पक्षों में मारपीट हुई। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया गया था। बुधवार दोपहर संप्रदाय विशेष के एक युवक को हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपितों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। तनाव के चलते फोर्स तैनात किया गया। पुलिस ने माहौल बिगाड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
कढ़ली में मंगलवार रात अनुसूचित जाति के तिरसपाल व शकील पक्ष में बच्चों के विवाद को लेकर गाली-गलौज और कहासुनी हुई। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया। दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश की जा रही थी। बुधवार दोपहर शकील का पुत्र सद्दाम पमनावली चौकी से घर लौट रहा था। आरोप है कि तरसपाल पक्ष ने सद्दाम को रोक लिया और हमला कर उसे घायल कर दिया। किसी ने दो संप्रदाय में संघर्ष होने की सूचना पर पुलिस को दी। पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य लोग फरार हो गए। घायल सद्दाम का उपचार कराया गया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में उनके घर पर दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस ने गांव में फिजा खराब करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी का कहना है कि मामूली कहासुनी हो लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। गांव में किसी तरह का तनाव नहीं है। एक युवक को चोट लगी। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।