Move to Jagran APP

कुरीतियां दूर आगे बढ़ने का संकल्प ले समाज

खतौली में गंगनहर के निकट बैंक्वेट हाल में त्यागी ब्राह्मण उत्थान समिति के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजित किया गया जिसमें समाज के लोगों को पुरस्कृत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कुरीतियों को दूर कर समाज आगे बढ़े और युवा पीढ़ी को संस्कृति संस्कार बताएं। महिलाओं के कल्याण व उत्थान के लिए जोर दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 12:00 AM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 12:00 AM (IST)
कुरीतियां दूर आगे बढ़ने का संकल्प ले समाज

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली में गंगनहर के निकट बैंक्वेट हाल में त्यागी ब्राह्मण उत्थान समिति के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजित किया गया, जिसमें समाज के लोगों को पुरस्कृत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कुरीतियों को दूर कर समाज आगे बढ़े और युवा पीढ़ी को संस्कृति, संस्कार बताएं। महिलाओं के कल्याण व उत्थान के लिए जोर दिया गया।

loksabha election banner

शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अश्विनी त्यागी ने कहा कि एकजुट होकर समाज आगे बढ़ेगा। इसके लिए सामूहिक रूप से प्रयास किए जाएं। समाज के निर्धन परिवारों की सहायता की जाए। विशिष्ठ अतिथि गाजियाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी ने कहा कि महिला कल्याण के बिना समाज की उन्नति नहीं कर सकता है, इसलिए नारी शक्ति का भी उत्थान किया जाए। अतिथि बसंत त्यागी ने भी विचार रखे। इस दौरान समाज के ग्राम प्रधान, बीडीसी, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा विद्यानंद ने की तथा संचालन डा. एनके त्यागी ने किया। कार्यक्रम में सुनील त्यागी, आर्यन त्यागी, अमित त्यागी, हरिराज त्यागी, प्रमोद त्यागी व आदेश त्यागी आदि मौजूद रहे।

राकेश पाल बने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जानसठ कस्बे में आदर्श रामलीला कमेटी की बैठक विवेक उपाध्याय के आवास पर हुई, जिसमें राकेश पाल को आदर्श रामलीला कमेटी का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। विवेक उपाध्याय व कपिल कंसल को संयुक्त रूप से सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए आदित्य रस्तोगी को चुना गया। कमेटी के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस बार रामलीला का प्रदर्शन पर्दे पर किया जाएगा। प्रदीप संगल, ब्रिजेश रस्तोगी, नेत्रपाल, प्रदीप सैनी व मुकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.