विज्ञान माडल प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ हुआ। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में विज्ञान प्रदर्शनी लगाकर छात्रों ने अपने माडल से शिक्षकों को प्रतिभा का परिचय कराया।
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ हुआ। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में विज्ञान प्रदर्शनी लगाकर छात्रों ने अपने माडल से शिक्षकों को प्रतिभा का परिचय कराया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक देवेंद्र कुमार गर्ग, प्रबंध समिति सदस्य प्रमोद कुमार तिवारी, रवींद्र कुमार बंसल, एसवीएम योगा एंड हेल्थ साइंस कालेज के प्राचार्य डा. केजी अरोरा एवं प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन हुआ। मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार गर्ग ने कहा कि आज के युवा ही भविष्य में महान वैज्ञानिक बनेंगे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय, शिक्षक मनोज गर्ग, मोतीराम सैनी, सुनील त्यागी, डा. वंदना शर्मा, महेश कुमार, श्वेता सारस्वत, अजय कुमार वत्स, स्वदेश वर्मा, अंकित कुमार, राजकमल वर्मा, शुभम जैन, डा. केजी अरोरा, कमलकांत शर्मा, गौतम अधिकारी, सपना मित्तल आदि मौजूद रहे। जनसंख्या नियंत्रण के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी रवींद्र गुर्जर ने कहा कि देश में बेरोजगारी व गरीबी का कारण बढ़ती जनसंख्या है। आगामी सात फरवरी से देशभर में साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जायेगा। सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की जायेगी।
छपार क्षेत्र के ताजपुर, छपरा, सिमर्थी व खिदंडिया आदि में आयोजित कार्यक्रम में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने ग्रामीणों को बढ़ती जनसंख्या के प्रति जागरूक किया। प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नीलकंठ ने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति खराब होने का कारण भी बढ़ती जनसंख्या ही है। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव धमेंद्र धामा, राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख विनय हिन्दू, जिलाध्यक्ष शक्तिमोहन सिंह गुर्जर, ज्ञानेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, ऋतुपर्ण आर्य, नकली सिंह, सुखपाल, भंवरसिंह, सुभाष व जीतेंद्र आदि मौजूद रहे।