विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अजय प्रधानमंत्री और अनुष्का बनीं उप प्रधानमंत्री, मुजफ्फरनगर के स्कूल में छात्र संसद का आयोजन

By Bhushan Pal Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 17 Oct 2026 06:45 AM (GMT+05:30)

मुजफ्फरनगर के लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र संसद का गठन हुआ, जिसमें अजय कादीयान प्रधानमंत्री और अनुष्का त्यागी उपप्रधानमंत्री बनीं।

लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र संसद का आयोजन

लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र संसद का आयोजन

HighLights

  1. लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र संसद गठित।

  2. छात्रों में नेतृत्व व सहयोग की भावना विकसित करना उद्देश्य।

मुजफ्फरनगर (वि)। जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र संसद का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कथा 12 के छात्र अजय कादीयान को प्रधानमंत्री तथा कक्षा 12 की छात्रा अनुष्का त्यागी को उपप्रधानमंत्री पद के साथ 39 सांसदों को शपथ दिलाई गई।

शुक्रवार को वंदना सत्र में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार, छात्र संसद प्रमुख धनप्रकाश वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। धनप्रकाश वर्मा ने बताया कि विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों में छात्रों के अंदर नेतृत्व व सहयोग की भावना विकसित करने हेतु छात्र संसद का गठन किया जाता है।

जिसके तहत विद्यालय में लोकतांत्रिक प्रणाली से सभी कक्षाओं के वर्गों से कुल 39 सांसद चुने गए। सभी चुने हुए पदाधिकारियों को प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सह-प्रबंधक ज्ञानचंद संगल, प्रमोद कुमार तिवारी ने शुभकामनाएं प्रदान की। सहारनपुर विद्या मंदिर में आयोजित प्रांतीय संस्कृति महोत्सव में आचार्य पत्र वाचन प्रतियोगिता में विद्यालय की हिंदी की शिक्षिका सोनिया गोयल को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें- विदेश में नौकरी का ऑफर ठुकराकर अपने गांव में 'बॉस' बनीं विधि, स्टार्टअप से खुद के साथ संवारी 40 महिलाओं की तकदीर

यह भी पढ़ें- समस्याओं से जूझ रहा मुजफ्फरनगर का चौड़ी गली का बाजार, कोई नहीं सुन रहा पुकार; यहां सड़क के बीच लगे हैं बिजली के पाेल

साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी

खतौली: विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय गंगधाड़ी और चौधरी हरबंस कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत महिला सशक्तीकरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। उधर, चौधरी हरबंस सिंह कन्या डिग्री कालेज में छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा तथा आत्मरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। प्राचार्य डा. सारिका शर्मा ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है।