कलश यात्रा निकालकर भागवत कथा का शुभारंभ
एक सप्ताह तक चलेगी भागवत कथा।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 11:37 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 11:37 PM (IST)
मीरापुर : सिद्धपीठ देवल आश्रम व शिव मंदिर पर भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा निकालकर किया गया। लोगों ने कलश यात्रा का स्वागत पुष्प बरसाकर स्वागत किया।
देवल गांव स्थित सिद्धपीठ शिव मंदिर पर भागवत कथा के प्रथम दिन कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा आश्रम से शुरू होकर पुरे गांव में भ्रमण करते हुए वहीं पर समाप्त हुई। आयोजक मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि इस भागवत कथा का आयोजन श्रीराधा माधव समिति ट्रस्ट परीक्षितगढ़ द्वारा किया जा रहा है। कथा रविवार को शुरू होकर 23 दिसंबर तक चलेगी। कथा वृंदावन धाम के आचार्य श्रीतरुण रामानुजदासजी द्वारा की जाएगी। उन्होने बताया कि कथा में सैकड़ों लोगों के प्रतिदिन भाग लेने की व्यवस्था की गई है। कथा के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें