हाथी, घोड़ा, पालकी, जय कन्हैया-लाल की..
धूमधाम से निकाली गई श्री कृष्ण शोभायात्रा। मनुष्य कर्म से बदल सकता है अपना भाग्य।
चरथावल (मुजफ्फरनगर) : हाथी, घोड़ा, पालकी, जय कन्हैया लाल की.. उद्घोष के साथ युवा जागरण मंच के तत्वावधान में श्रीकृष्ण शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गो से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अश्विनी मोहन तायल व सचिव सुशील ¨सघल ने भगवान जगन्नाथ का रथ खींचकर किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को हमेशा कर्म प्रधान होना चाहिए, क्योंकि अपने कर्म से ही मनुष्य भाग्य बदल सकता है, वहीं कर्महीन मनुष्य बने हुए कार्य को भी बिगाड़ देता है। शोभायात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया।
श्रीकृष्ण शोभायात्रा में शनिवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुज गर्ग ने दीप प्रज्वलित करते हुए कहा कि भगवान विष्णु के अवतार के रूप में पृथ्वीलोक पर आकर श्रीकृष्ण ने बाल्यकाल से ही राक्षसों का वध कर पृथ्वी माता के कष्टों को दूर किया है। शोभायात्रा हनुमान मंदिर, शिवचौक, मुख्य बाजार, देवी मंदिर, बस स्टैंड होते हुए हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। बैंडबाजों की मनमोहक धुनों पर युवकों ने नृत्य करते हुए खूब गुलाल उड़ाया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मुस्तैद रहा। इस मौके पर अश्विनी मोहन तायल, संजय कर्णवाल, डॉ. विपिन त्यागी, नवीन ¨सघल, अनुज गर्ग, मनीष गर्ग, ब्रिजेश गर्ग, आरुप कुच्छल, अमरीश गर्ग, विपुल गर्ग, लव गर्ग, यश ¨सघल, अर्पित भारद्वाज, श्रीराम गुप्ता, विशेष गर्ग, कुश गर्ग, अनमोल ¨सघल, निधीश गर्ग, शुभम गर्ग, दीपेश अग्रवाल, अंशुल गर्ग व थाना प्रभारी ¨वध्याचल तिवारी आदि का सहयोग रहा।