पुरस्कार वितरण के साथ क्रीड़ा महोत्सव संपन्न
मोरना स्थित इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में चल रहे वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। मोरना स्थित इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में चल रहे वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया।
मुख्य अतिथि डायरेक्टर डा. उदयवीर सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्रों को सम्मानित किया। सीनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में नीलगिरी हाउस के छात्र आर्यन, अविराज, अग्रिम, उत्कर्ष, बसंत, शिवा, अतुल, जूनियर वॉलीबाल में अरावली हाउस के अभिषेक, वंश, शिवांक, वंश, जयंत, जीत सिंह व म्यूजिकल चेयर में सुहानी, अर्पिता, नूसरा, सोफिया, अनम, सनौली, पार्टनर रेस में जिया, कृष्टि, अंशिका, नोरा, शगुन, तानिया, बैलून रेस में दक्ष, अदीब, अयाद, विकास, यश को पुरस्कृत किया गया। छात्रा अंशिका, नंदनी, यशिका, शैली, शिवानी, खुशी, प्रिया, अंशिका, नेहा ने राजस्थान के लोक गीत पर प्रस्तुति दी। छात्रा हिमानी, नवजोत, हिमांशी, रितिका, राशि, मनु पंजाबी गिद्दा प्रस्तुत किया। छात्र अवि, प्रिस, अमृत, लकी, आर्यन, मिनहाल ने भूतनाथ डांस किया। रेफरी की भूमिका खेल प्रशिक्षक अंकित राठी, मोहम्मद दानिश, सचिन कुमार ने निभाई। संचालन छात्रा बुशरा, उज्जवल, खुशी व महक ने किया। अर्पिता, सोफिया, सुहानी, अनम, कनु व रिमझिम स्कोरर रहे। शिक्षक मनोज बालियान, अंतरेश, राकेश कुमार, पूजा राणा, निरंकार शर्मा, रेखा शर्मा, अजय गुप्ता, वैशाली, चंद्रा आर्य, अनस, मानसी चौधरी आदि मौजूद रहे।