Move to Jagran APP

संगठन की ताकत से जीतेंगे 2022 का चुनाव: हिमांशु राणा

सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव हिमांशु राणा ने कहा कि युवा वर्ग पार्टी की बड़ी शक्ति है। संगठन की ताकत से पार्टी 2022 का चुनाव जीतेगी। युवा कार्यकर्ता अनुशासित होकर पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाएं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 11:27 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 11:27 PM (IST)
संगठन की ताकत से जीतेंगे 2022 का चुनाव: हिमांशु राणा
संगठन की ताकत से जीतेंगे 2022 का चुनाव: हिमांशु राणा

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव हिमांशु राणा ने कहा कि युवा वर्ग पार्टी की बड़ी शक्ति है। संगठन की ताकत से पार्टी 2022 का चुनाव जीतेगी। युवा कार्यकर्ता अनुशासित होकर पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाएं।

loksabha election banner

सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव हिमांशु राणा ने शनिवार को महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रकार संगठित रहकर नौजवान कार्य करते रहेंगे तो निश्चित ही 2022 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। अध्यक्षता फिरोज अंसारी व संचालन जिला महासचिव शिवम त्यागी ने किया। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व विधायक अनिल कुमार, गौरव जैन, बॉबी त्यागी, शाहरुख चौधरी, इमरोज पायलट, मो. रमीज, कपिल कुमार, अर्जुन कश्यप, आशीष खटीक, रोमी खटीक, मनीष बालियान,मोहन कटारिया, रवि गुज्जर, चंगेज खान, मोनू जैदी शामिल रहे। समीक्षा बैठक उपरांत हिमांशु राणा का सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल के निवास पर स्वागत किया गया। - - - - - - - - युवाओं को अनुशासित बनाएगा चीअर फार इंडिया अभियान

मुजफ्फरनगर: टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहव‌र्द्धन तथा युवा वर्ग में अनुशासन, स्फूर्ति एवं नई ऊर्जा का संचार करने के लिए भाजपा युवा मोर्चा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम 'चीअर इंडिया, बी लाइक एन ओलंपिक' को गति देने के लिए अभियान चला रहा है। अभियान के तहत 23 जुलाई से आठ अगस्त युवा वर्ग ओलंपिक में शामिल किसी भी खेल से संबंधित अपनी वीडियो तैयार कर अभियान की वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकेंगे। जिसके आधार पर उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।

गांधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रोहन त्यागी ने बताया कि कोई भी प्रतिभागी 23 जुलाई से लेकर आठ अगस्त तक साइट पर जाकर पंजीकरण करा सकेगा। युवा मोर्चा जिला महामंत्री सागर वाल्मीकि, जिला मंत्री रजत त्यागी, तरुण पाल, अंकित उप्पल, दीपक गोयल आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.