एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट ने परखी सुरक्षा
बुधवार को एसपी सिटी सतपाल अंतिल सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने फोर्स को साथ लेकर कचहरी का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने कचहरी परिसर में प्रवेश द्वार तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसके उपरांत दोनों अधिकारी न्यायालय परिसर की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए भीतर पहुंचे।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। बुधवार को एसपी सिटी सतपाल अंतिल, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने फोर्स को साथ लेकर कचहरी का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने कचहरी परिसर में प्रवेश द्वार तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसके उपरांत दोनों अधिकारी न्यायालय परिसर की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए भीतर पहुंचे।
उन्होंने न्यायालय परिसर से पूर्व मुख्य गेट पर किए गए सुरक्षा के इंतजामात का भी जायजा लिया। न्यायालय परिसर में प्रवेश से पूर्व सुरक्षा कर्मियों ने एसपी सिटी सतपाल अंतिल सहित सिटी मजिस्ट्रेट व अन्य कर्मियों भी जांच की। एसपी सिटी ने कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली।