विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेशियों को भाया भगवा चोला, मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद जताया भारतीय परंपरा के प्रति श्रद्धा और सम्मान

By Rohitash Verma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 22 Nov 2026 01:33 PM (IST)

रूस के साइबेरिया से आए पर्यटकों ने मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद संतों का वेश धारण कर भारतीय परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा जताई।

शुकतीर्थ शुकदेव आश्रम में रूस के साइबेरिया से पहुंचे विदेशी मेहमानों को साहित्य भेंट करते पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज। जागरण

शुकतीर्थ शुकदेव आश्रम में रूस के साइबेरिया से पहुंचे विदेशी मेहमानों को साहित्य भेंट करते पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज। जागरण

HighLights

  1. साइबेरिया के पर्यटक शुकतीर्थ में भारतीय संस्कृति से प्रभावित हुए।

  2. उन्होंने संतों का वेश धारण कर भारतीय परंपरा को सराहा।

  3. आश्रम में आत्मीय स्वागत से अभिभूत होकर आभार व्यक्त किया।

संवाद सूत्र, जागरण, मोरना (मुजफ्फरनगर)। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और संत परंपरा का आकर्षण विदेशों तक पहुंच रहा है। शुकतीर्थ स्थित श्री शुकदेव आश्रम में रूस के साइबेरिया क्षेत्र से आए मेहमान भारतीय संस्कृति से प्रभावित नजर आए। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने संतों का वेश धारण कर भारतीय परंपरा के प्रति श्रद्धा और सम्मान जताया।

साइबेरिया के बरनौल शहर से आए एलेना रेडियूगीना, पावेल पुगाच, एंटोन मुराउसकास, सोफिया मुराउसकेने, ओल्गा पुगाच, वादिम बोइको, सर्गेई माल्त्सेव, अलेक्सी डोब्रोवोल्स्की, एल्डार सैनिन और अन्ना सेलिवानोवा ने भारत यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि यहां की संस्कृति, मंदिरों की परंपराएं और आध्यात्मिक वातावरण उन्हें खास तौर पर आकर्षित कर रहे हैं। विभिन्न मंदिरों के दर्शन के दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति की विविधता और आध्यात्मिकता को करीब से महसूस किया। संतों का वेश धारण करना उनके लिए अनूठा और आनंददायी अनुभव रहा।

विदेशी मेहमानों के साथ दिल्ली निवासी शिवम गुप्ता भी मौजूद थे। उन्होंने भाषा संबंधी संवाद में मदद कर श्रद्धालुओं और आश्रम के लोगों के बीच समन्वय स्थापित किया। श्री शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने उन्हें अंग्रेजी में प्रकाशित शुकतीर्थ के इतिहास का ग्रंथ भेंट किया। उन्होंने सभी को आशीर्वाद दिया और प्रसाद वितरित किया। आश्रम में मिले आत्मीय स्वागत से अभिभूत मेहमानों ने आभार जताया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।