निशानेबाजों ने जीते पदक, एकेडमी में स्वागत हुआ
र शाहपुर के काकड़ा गांव स्थित यस स्पोर्ट्स एकाडमी में प्रथम सरदार सिंह शूटिग चैम्पियनशिप कराई गई। जिसमें उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा उत्तराखंड राज्यों से आए निशानेबाजों ने प्रतिभा दिखाई।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। शाहपुर के काकड़ा गांव स्थित यस स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रथम सरदार सिंह शूटिग चैंपियनशिप कराई गई। इसमें उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, उत्तराखंड राज्यों से आए निशानेबाजों ने प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में शहर के शूटर खिलाड़ियों ने भी प्रतिभा दिखाई है। इन्होंने गोल्ड के साथ कई मेडल पर कब्जा किया। रविवार को सभी निशानेबाजों का द वर्ल्ड स्टार शूटिग एकेडमी में स्वागत किया गया।
द वर्ल्ड स्टार शूटिग एकाडेमी की संचालिका रेणू तोमर ने बताया कि 24 से 28 नवंबर तक शाहपुर के काकड़ा में जूनियर शूटिग चैंपियनशिप कराई गई। इसमें कई राज्यों के जूनियर खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर निशानेबाजी में जौहर दिखाए। प्रतियोगिता में उनकी एकाडमी के खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। रेणू के मुताबिक नेहा तोमर ने दो गोल्ड, यश खोकर ने गोल्ड, यश बालियान ने सिल्वर और अनंत गोयल ने कांस्य पदक जीता है। रविवार को एकाडेमी में कार्यक्रम किया गया। जिसमें इन प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।