भाजपा को उखाड़ फेंकना ही सपा का लक्ष्य
प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सपा किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क से संसद तक संघर्ष कर रही है।
मुजफ्फरनगर : लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन की दिशा और दशा शीर्ष स्तर पर तय होगी। राष्ट्रीय नेतृत्व जैसा आदेश करेगा, कार्यकर्ता उसका पालन करेंगे। भाजपा को देश व प्रदेश से उखाड़ा जाएगा।
महासम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सपा किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क से संसद तक संघर्ष कर रही है। केंद्र में पांच साल और प्रदेश में दो साल से भाजपा सरकार का राज है, मगर जनहित पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरकारों में ऐसे संवेदनहीन लोग बैठे हैं, जिन्हें विकास से कोई सरोकार नहीं है। प्रदेश में हो रहे एनकाउंटर पर बोले कि योगी सरकार कानून व्यवस्था के मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सपा किसी जान लेना वाजिब नहीं समझती है।