शिवचौक हुआ राममय, आतिशबाजी कर लहराया भगवा
अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम से उत्साही हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शहर में जमकर जश्न मनाया। शिवचौक पर भगवा ध्वज लहराते हुए आतिशबाजी की। आतिशबाजी के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया जिस पर पुलिस से झड़प हुआ। कार्यकर्ता जय श्रीराम भारत माता की जय के नारे लगाते हुए मीनाक्षी चौक की ओर बढ़े। वहीं जगह-जगह हवन हुआ।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम से उत्साही हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शहर में जमकर जश्न मनाया। शिवचौक पर भगवा ध्वज लहराते हुए आतिशबाजी की। आतिशबाजी के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस से झड़प हुआ। कार्यकर्ता जय श्रीराम, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए मीनाक्षी चौक की ओर बढ़े। वहीं जगह-जगह हवन हुआ।
बुधवार को शहर से लेकर गांव व कस्बों में नजारा बदला हुआ दिखाई दिया। घरों पर लोगों ने भगवा ध्वज लगाए। भगवान श्रीराम की आराधना की। नई मंडी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत भाजपाइयों, उमद्यमियों और गणमान्य लोगों ने हवन में आहुति दी। इसके साथ ही शिला पूजन किया गया। इन शिलाओं को अयोध्या भेजा जाएगा। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।
वहीं शिवचौक पर क्रांति सेना और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। मिठाई बांटकर जश्न मनाया। शिवचौक के चारों ओर एकत्र होकर कार्यकर्ताओं ने भगवा ध्वज लहराया। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आतिशबाजी से रोकने का प्रयास किया, जिस पर नोकझोक हुई। नारेबाजी करते हुए मीनाक्षी चौक की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं ने पुलिस ने किसी तरह रोकर वापस किया। शिवचौक के समीप ही प्रसाद वितरण के लिए स्टॉल लगाया गया। वहीं भाजपाइयों ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया।
दीपों से जगमगाया शहर
रात को शहर के कई स्थानों पर दीपावली सरीखा नजारा दिखाई दिया। दीपों से शहर जगमगा उठा। बड़ी इमारतों, मकानों और कार्यालयों पर दीपक जलाए गए। युवाओं ने देर रात्रि तक आतिशबाजी की। भगवान श्रीराम मंदिर के नारे दिनभर गूंजते रहे।