रोहित की धुन पर थिरकते हैं बालीवुड के स्टार
मुजफ्फरनगर के रोहित ने सिनेमा जगत में बजाया डंका। टी-सीरिज की सौ फिक्र म्युजिक एलबम से मचाई धूम।
मुजफ्फरनगर : शहर के ब्रह्मापुरी के रोहित ¨सह ने सिनेमा जगत में धूम मचाई है। रोहित की धुन पर बॉलीवुड के स्टार थिरकते हैं। हाल ही में टी-सीरिज की सौ फिक्र एलबम में म्युजिक के साथ का¨स्टग का चयन किया है। चौबीस घंटे में उसकी एलबम के लाखों लोग दीवाने हो गए हैं। रोहित की सफलता से जनपद का भी नाम रोशन हुआ है। इतना ही नहीं, बॉलीवुड के बड़े म्युजिक कंपोजर, डायरेक्टरों ने उसकी प्रतिभा का लोहा माना है।
मुजफ्फरनगर के ब्रह्मापुरी के रहने वाले रोहित ¨सह को बचपन से गायकी का शौक था। इस सपने को लेकर बड़े हुए रोहित दस साल पहले मुंबई की राह पकड़ ली। यहां उसकी मुलाकात साजिद-वाजिद से हुई। शुरुआत में राह में रोड़े अनेक गए, मगर उसने अपना जज्बा नहीं छोड़ा। बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर साजिद-वाजिद के साथ मिलकर उसने गायकी का रियाज किया, लेकिन उसकी तमन्ना ऊंचा उड़ने थी। इसको लेकर रोहित ने खूब मेहनत की और मंजिल की ओर बढ़ गया। दस साल की मेहनत व लगन के बल पर शनिवार को उसने बड़ी सफलता हासिल की है। रोहित के म्युजिक व साज पर बॉलीवुड के स्टार तक थिरकते हैं। टी-सीरिज के साथ मिलकर उसने सौ फिक्र एलबम लांच किया है। 24 घंटे के भीतर एलबम को लाखों लोगों ने पंसद करने के साथ देखा है। एलबम की का¨स्टग खुद चुनी
सौ फिक्र एलबम में म्युजिक देने के साथ रोहित प्रोजेक्ट हेड रहे हैं। एलबम में का¨स्टग चुनाव में अहम रोल अदा किया। इस एलबम में लीड रोल अभिनेता शहीर शेख, अभिनेत्री पूजा चौपड़ा रहीं है। इसके अलावा कैमरामैन सुरेश बिशवानी व निर्देशक आरती एन राज ने किया है। वहीं, एलबम के गीतकार शब्बीर अहमद व गायक विश्वजीत घोष हैं।