जयंत पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरे रालोद कार्यकर्ता
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर हाथरस में लाठीचार्ज के विरोध में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। मंसूरपुर व तितावी में हाईवे पर जाम लगाया और पुरकाजी में थाने में प्रदर्शन किया। सिखेड़ा में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर हाथरस में लाठीचार्ज के विरोध में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। मंसूरपुर व तितावी में हाईवे पर जाम लगाया और पुरकाजी में थाने में प्रदर्शन किया। सिखेड़ा में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया।
अखिल भारतीय युवा जाट महासभा के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेद्र तोमर ने कहा कि सरकार इंसाफ के लिए उठने वाली आवाज दबाना चाहती है। जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज करना शासन-प्रशासन की तानाशाही को दर्शाता है। इस दौरान मोंटी चौधरी, दीपक चौधरी, अमित तोमर, आदित्य तोमर, नीलू, कर्मवीर, राकेश चौधरी आदि मौजूद रहे। हाईवे किया जाम, यात्री परेशान
तितावी : रालोद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर काजीखेड़ा गांव बस स्टैंड पर जाम लगाया। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि जयंत पर हमला बर्दाश्त से बाहर है। आठ अक्टूबर को किसान इसका जवाब देंगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। जाम से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। रालोद युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विदित मलिक, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, प्रदेश महासचिव सुधीर भारतीय, युवा मंडल अध्यक्ष हर्ष राठी, सार्थक बालियान आदि मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग
पुरकाजी : रालोद कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया। रालोद किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष धर्मेद्र राठी ने कहा कि सरकार तानाशाही दिखा रही है। जयंत पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाए। गोल्डी राठी, तारिक, प्रवीण राठी, देवेंद्र प्रताप, बोहड़ सिंह, सचिन कुमार, शैलेंद्र कुमार, राहुल चौधरी मौजूद रहे। जयंत पर लाठीचार्ज की निदा
मंसूरपुर : रालोद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को थाने पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन थाना प्रभारी केपी सिंह को सौंपा। जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज की निदा करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान संजय राठी, विकास बालियान, पंकज राठी, अंगद प्रधान, आनंद, दिनेश रणधावा, विनीत राठी आदि शामिल रहे। मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
सिखेड़ा : जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने राहुल राणा के नेतृत्व में गंगनहर पर जाम लगाया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। इस दौरान कंवरपाल, लोकेंद्र, बोबी, सुमित, बबलू, अमित, मनोज आदि मौजूद रहे।