Move to Jagran APP

श्रद्धाभाव से मनाई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

गांधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर सत्य प्रेम और अहिसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को कार्यक्रम हुआ। भाजपा नेताओं ने उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की। इसके साथ ही विकास भवन खादी आश्रम में जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मास्टर विजय सिंह ने सत्याग्रह आश्रम की स्थापना कर गांधी जी के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 11:16 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 05:01 AM (IST)
श्रद्धाभाव से मनाई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
श्रद्धाभाव से मनाई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। गांधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर सत्य, प्रेम और अहिसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को कार्यक्रम हुआ। भाजपा नेताओं ने उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की। इसके साथ ही विकास भवन, खादी आश्रम में जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मास्टर विजय सिंह ने सत्याग्रह आश्रम की स्थापना कर गांधी जी के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

भाजपा कार्यालय पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने की व संचालन जिला महामंत्री विजय सैनी ने किया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों व नेताओं ने उनके पुष्प अर्पित कर गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री को किया। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने रामराज स्थापित करने के लिए सभी भारतवासियों को प्रेरित किया। लाल बहादुर शास्त्री साहसी ने देश के हित में जय जवान-जय किसान का नारा दिया। कार्यक्रम में सुधीर खटीक, सुषमा पुंडीर, रमेश खुराना, वैभव त्यागी, सुनील दर्शन, प्रवीन शर्मा, विकास अग्रवाल व रक्षित नामदेव आदि मौजूद रहे।

वहीं विकास भवन में गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद विकास भवन कर्मचारियों ने भी उन्हें याद करते हुए पुष्प अर्पित किए। कोर्ट रोड स्थित खादी आश्रम पर भी गांधी जयंती मनाई गई।

--

गांधी जयंती पर सत्याग्रह आश्रम की स्थापना

25 वर्षो से भूमाफिया के खिलाफ धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह ने गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सत्याग्रह आश्रम की स्थापना की। मास्टर विजय सिंह ने गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान समाजसेवी देवराज पंवार सहित अन्य लोगों ने भी श्रद्धाजंलि अर्पित की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.