Move to Jagran APP

भाजपा चाहती है फसाद और जनता महागठबंधन : अजित ¨सह

रालोद प्रमुख बोले, दंगे कराए बगैर चुनाव नहीं जीत सकती भाजपा। कहा किसानों को जातियों में बांटा, दलितों में असुरक्षा की भावना।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 11:54 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 11:54 PM (IST)
भाजपा चाहती है फसाद और जनता महागठबंधन : अजित ¨सह
भाजपा चाहती है फसाद और जनता महागठबंधन : अजित ¨सह

मुजफ्फरनगर : रालोद प्रमुख चौ. अजित ¨सह ने कहा बगैर झगड़ा और दंगे कराए भाजपा चुनाव नहीं जीत सकती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार साल से लोगों को सपने दिखा रहे हैं। गलत बयानबाजी भी कर रहे हैं। महागठबंधन भाजपा को हराने के लिए बन रहा है। जनता ने इस पर मुहर लगा दी है।

loksabha election banner

पीडब्लूडी के डाक बंगले पर रविवार को प्रेसवार्ता में चौ. अजित ¨सह ने कहा कि किसानों की आत्महत्या के आंकड़े आने बंद हो गए हैं। सरकार ने सर्वे कार्य बंद करा दिए हैं। सीमा पर सैनिक शहीद हो रहे हैं। घाटी में अशांति है। खेतों में आवारा पशु घूम रहे हैं। सरकार ने गौशाला बनवाने का वादा किया था, उस पर अमल क्यों नहीं हो रहा? चार साल में भाजपा ने केवल दूसरे दलों की खामियां बताने का कार्य किया है। विकास से उनका कोई लेना-देना नहीं है। नोटबंदी और जीएसटी से व्यापारी बर्बाद हो गए और अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गई है। हर कोई महंगाई से हलकान है। भाजपा सरकार किसान विरोधी है। बीते वर्ष देश में चीनी का बंपर उत्पादन हुआ। इसके बावजूद बाहर से चीनी आयात की गई। बकाया भुगतान के लिए राहत पैकेज की घोषणा हुई, लेकिन लाभ मिल मालिकों को पहुंचाया गया। उत्तर प्रदेश में अभी भी किसानों का 12 हजार करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। केंद्र सरकार ने पड़ोसी देश चीन, नेपाल व बर्मा से दुश्मनी बढ़ा ली है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजित ¨सह, पूर्व मंत्री योगराज ¨सह, धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, मुश्ताक चौधरी, उप्र प्रवक्ता सुनील रोहटा, सुधीर भारतीय, राजीव बालियान, ओमकार बालियान व विकास कादियान आदि मौजूद रहे। चुनावी क्षेत्र तय नहीं

रालोद प्रमुख ने कहा वे चुनाव कहां से लड़ेंगे यह तय नहीं है, लेकिन राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे हैं। महागठबंधन में सीटों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ¨सह ने कहा सांप्रदायिक सौहार्द की मशाल लेकर वे निकले हैं। इसी मशाल को लेकर दो दिन से मुजफ्फरनगर में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.